- Hindi News »
- Crime »
- Noida Stf Arrested A Wanted Criminal Who Was Absconding For Five Years From Ludhiana
नोएडा : इनामी अपराधी चढ़ा पुलिस के हाथे, हत्या के मामले में 5 सालों से था फरार
Crime news : यूपी STF ने हत्या के मामले में वांछित और फरार आरोपी को गिरफ्ता किया है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। फिलहार पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
- Written By: पूजा सिंह

कॉन्सेप्ट इमेज
Wanted Criminal Arrested : उत्तर प्रदेश एसटीएफ के हाथ एक बड़ी कामयबी लगी है। हत्या के मामले में वांछित और पांच वर्षों से फरार चल रहे अपराधी शशांक बजाज को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये के इनामी भी घोषित था। आरोपी शशांक बजाज वर्ष 2015 से हत्या के मामले में पकड़ा गया था, लेकिन 2020 में पीलीभीत पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।
एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त शशांक बजाज पुत्र देश दीपक बजाज, निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीत है। आरोपी के खिलाफ बदायूं, पीलीभीत और देहरादून में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय उसके पास से आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ। उसे 1 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 12:20 बजे, थाना साहनेवाल क्षेत्र, लुधियाना, पंजाब के साहनेवाल-डेवाल रोड से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
आपराध के लुधियाना में छिपे होने की मिली थी सूचना
एसटीएफ नोएडा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदायूं में हत्या के मामले और पीलीभीत से फरारी के बाद शशांक बजाज लुधियाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दबिश दी और इनामी बदमाश को पकड़ लिया।
सम्बंधित ख़बरें
कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप
यवतमाल में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर छापा, सप्लाई विभाग की कार्रवाई; 20 सिलेंडर जब्त
पुणे के केशवनगर हत्या कांड का खुलासा, हत्या के बाद प्रेग्नेंट प्रेमिका की लाश के साथ शहर नापता रहा आरोपी
Nashik: मोबाइल पर दिया तीन तलाक, बोला- आज से तुम हलाल नहीं हराम हो गई हो, पति पर मामला दर्ज
गोली मारकर की थी हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2015 में पारिवारिक विवाद और रुपये के लेन-देन को लेकर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर बदायूं निवासी सुभाष चन्द्र शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शशांक और उसके पिता देहरादून भाग गए थे, जहां उन्हें पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
ये भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार
2020 में पुलिस की कस्टडी से हुआ था फरार
बाद में उसे बदायूं और फिर पीलीभीत जेल स्थानांतरित किया गया। कोरोना काल में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था और तभी से उसकी तलाश चल रही थी। आरोपी शशांक के खिलाफ पहले से ही हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, महामारी अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। फिलहाल शशांक बजाज को थाना कोतवाली, पीलीभीत में दाखिल कर स्थानीय पुलिस को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Noida stf arrested a wanted criminal who was absconding for five years from ludhiana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
May 11, 2026 | 01:43 PMमोरबे डैम में केवल 85 दिन का पानी शेष, कैलाश शिंदे ने नागरिकों से की बचत की अपील
May 11, 2026 | 01:41 PMCTET September 2026: सीटीईटी सितंबर परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन आसान स्टेप्स में करें आवेदन
May 11, 2026 | 01:38 PMसनातन को मिटाने वाले खुद…CM योगी ने वाराणसी में भरी हुंकार, बोले- PM मोदी ने संवारा भारत का सांस्कृतिक गौरव
May 11, 2026 | 01:38 PMउज्जैन में किसान कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, अशोक जाट के जिला बदर के विरोध में पुलिस से झड़प
May 11, 2026 | 01:34 PMनागपुर की सुरक्षा पर 10 करोड़ का प्रस्ताव, स्थायी समिति को गड़बड़ी की आशंका; मनपा का प्रस्ताव वापस
May 11, 2026 | 01:31 PMसोमनाथ की पवित्र भूमि से पीएम मोदी की हुंकार, याद दिलाया परमाणु परीक्षण, कहा- कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती
May 11, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM














