कार पर भारत सरकार की प्लेट और खुद को IAS बताकर करता था मौज, पुलिस ने दिया ‘डोज’
मुंबई में पुलिस ने IAS अधिकारी बनकर सीमा शुल्क विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरने वाले और ‘भारत सरकार' लिखी पट्टी वाली कार में घूमने के आरोपी 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
मुंबई: मुंबई में एक फर्जी आईएएस अधिकारी पकड़ा गया है। वह अपने आप को आईएस अधिकारी बताकर सरकारी सेवाओं का फायदा उठाता था। कार पर भारत सरकार लिखी पट्टी लिखकर व अधिकारियों को गुमराह करता सरकारी लाभ उठाता था।
मुंबई में पुलिस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बनकर सीमा शुल्क विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरने वाले और ‘भारत सरकार’ लिखी पट्टी वाली कार में घूमने वाले इस 32 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
कस्टम डिपार्टमेंट के हाउस में रुकता था
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के चंद्रमोहन सिंह के रूप में हुई है। चंद्रमोहन सीमाशुल्क के एक अतिथि गृह में ठहरा था और उसने दावा किया था कि वह गृह मंत्रालय का कर्मचारी है। अधिकारी ने कहा कि वह ‘भारत सरकार’ लिखी पट्टी वाली कार का इस्तेमाल करता था।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
खुद को बताया आईएएस अधिकारी
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को दादर में सड़क नियम के उल्लंघन के आरोप में ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने रोका था लेकिन खुद को आईएएस अधिकारी बताकर वह वहां से निकलने में सफल रहा था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को मलाड इलाके में एक होटल के बाहर सिंह को कार में ड्राइवर के साथ देखा।
अधिकारी ने बताया कि उसने पहले खुद को आईएएस अधिकारी बताया और फर्जी पहचान पत्र दिखाया, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि दस्तावेज नकली हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके पास से एक और दस्तावेज मिला, जिसमें दावा किया गया था कि वह रक्षा मंत्रालय में काम करता है।
‘कोल्हापुरी चप्पल 1 लाख रुपए में बेच रहा प्राडा’, खड़गे ने साधा निशाना
पुलिस जांच में जुटी
अधिकारी ने बताया कि जालसाज को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आईएएस अधिकारी के रूप में खुद को पेश करने के सिंह के मकसद का पता लगा रही है।
