नागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर
Nagpur Mla Sanjay Meshram: नागपुर में विधायक संजय मेश्राम के बंगले में चोरी कर नकदी और हस्ताक्षरित चेक ले जाने वाला आरोपी बैंक से 3 लाख रुपये निकालने की कोशिश के दौरान रंगेहाथ पकड़ा गया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, चोरी, बैंक ऑफ इंडिया, प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: एआई फोटो)
Nagpur Burglary Bank of India: नागपुर सिटी में चोरी और सेंधमारी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि एक विधायक के बंगले में भी सेंध लगाने से बाज नहीं आए। चोरों ने उमरेड के विधायक संजय मेश्राम के घर में सेंध लगाकर नकद और पहले से हस्ताक्षरित चेक चोरी कर लिया। खाते से रकम निकालते समय उसे रंगेहाथ पकड़ा गया। यह घटना हुड़केश्वर। थाना क्षेत्र में हुई। दबोचा गया आरोपी बांबूवन, हुड़केश्वर निवासी धनंजय गणवीर (30) बताया गया।
चोरी के चेक से 3 लाख निकालने की कोशिश, आरोपी पकड़ा गया
विहिरगांव की पर्ल हेरिटेज सोसाइटी में मेश्राम का बंगला है। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के कारण मेश्राम इन दिनों मुंबई में हैं। इसी दौरान रविवार तड़के चोर ने बंगले का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बैग में रखे 75,000 रुपये नकद और एक चेक चोरी कर लिया।
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी धनंजय धरमपेठ स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचा। चोरी किए गए चेक के माध्यम से 3 लाख रुपये निकालने ‘का प्रयास किया। उसने चेक के साथ ओडिशा निवासी रेहमान नामक व्यक्ति के पहचान पत्र की फोटो कॉपी भी जमा कराई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
नांदेड़ से मुंबई तक बढ़ी रेल कनेक्टिविटी, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लॉन्च की नई ट्रेनें
गोंदिया में बारिश के बाद धान की खेती ने पकड़ी रफ्तार, 10 हजार हेक्टेयर में नर्सरी और रोपाई शुरू
BLO ड्यूटी के विरोध में 9 जुलाई को महाराष्ट्र में स्कूल बंद, आजाद मैदान में धरना; TET नियमों में ढील की मांग
चोरी के चेक से पैसे निकालते ही आरोपी दबोचा गया
मुंह पर मास्क होने के कारण बैंक के कैशियर ठीक तरह से पहचान नहीं कर पाए। उस समय कैशियर के पास केवल 2।50 लाख रुपये उपलब्ध थे। कैशियर ने कुछ देर बाद 50,000 रुपये देने की बात कही तो, धनंजय भी कुछ देर बाद लौटकर आता हूं, कहकर बैंक से बाहर निकल गया।
यह भी पढ़ें:-पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी पहल! जालना जिले को मिला 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; विभागों को जिम्मेदारी तय
इस बीच बैंक द्वारा खाते से 3 लाख रुपये डेबिट होने का एसएमएस मेश्राम को भेजा गया। उन्होंने पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। तत्काल हुडकेश्वर पुलिस की टीम बैंक में पहुंच गई।
कुछ देर बाद धनंजय फिर मास्क लगाकर शेष रकम लेने बैंक आया, जैसे ही वह रकम लेकर बैंक से निकला, पहले से जाल बिछाकर बैठी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। धनंजय के खिलाफ चोरी और सेंधमारी के और भी मामले दर्ज हैं। इस वारदात में और भी आरोपियों के शामिल होने का अनुमान है।
