Saurabh Murder Case: बेहोश किया...छाती पर चढ़ी और सीने में उतार दिया खंजर, रोंगटे खड़े कर देगी सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सौरभ को पहले बेहोश किया गया। इसके बाद मुस्कान उसके सीने पर बैठ गई। मुस्कान के प्रेमी साहिल ने उसे बताया कि कैसे चाकू से उसके सीने में कैसे खंजर उतारना है।
Saurabh Murder Case: बेहोश किया...छाती पर चढ़ी और सीने में उतार दिया खंजर, रोंगटे खड़े कर देगी सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
साहि शुक्ला सौरभ राजपूत व मुस्कान रस्तोगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मेरठ: मेरठ में सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे मामले की परतें खुल रही हैं, मुस्कान का सच भी सामने आ रहा है। मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की दर्दनाक हत्या की परतें पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल गई हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सौरभ को पहले बेहोश किया गया। इसके बाद मुस्कान उसके सीने पर बैठ गई। मुस्कान के प्रेमी साहिल ने उसे बताया कि कैसे चाकू से उसके सीने में कैसे खंजर उतारना है। जब मुस्कान चाकू नहीं मार पाई तो उसने उसका हाथ पकड़कर समझाया और फिर मुस्कान ने उसके दिल पर तीन बार जोरदार वार किए।

रिपोर्ट में और क्या हुआ खुलासा?

पोस्टमार्टम में पता चला है कि सौरभ के सीने पर चाकू से तीन बार जोरदार वार किए गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सौरभ की गर्दन कटी हुई थी और सिर अलग था। इसके अलावा पैर काटकर अलग किए गए थे और धड़ क्षत-विक्षत था। पुलिस ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।

शव के टुकड़े कर ड्रम में डाला

सौरभ का शव मुस्कान के किराए के मकान में एक ड्रम में मिला। उसने सौरभ के शव के टुकड़ों को ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया था। घटना के बाद वह प्रेमी के साथ शिमला चली गई थी। सौरभ और मुस्कान की एक बेटी भी है।

10 साल पहले हुई थी लव मैरिज

सौरभ राजपूत का परिचय 10 साल पहले सोशल मीडिया पर मास्टर कॉलोनी निवासी मुस्कान से हुआ था। दोनों में प्यार हो गया और 2016 में दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय तक दोनों अपने परिवार के साथ रहे, लेकिन फिर आए दिन विवाद होने लगे। सौरभ ने ब्रह्मपुरी में एक मकान किराए पर ले लिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी पीहू रहने लगी।

सौरभ काम के सिलसिले में ज्यादातर विदेश में रहता था और यहां मुस्कान को शास्त्री की कोठी अपार मेडिकल स्टोर वाली गली निवासी साहिल शुक्ला से प्यार हो गया। करीब दो साल पहले सौरभ को इसकी भनक लगी और उसने इसका विरोध किया। मामला तलाक तक पहुंच गया और सौरभ ने मुस्कान को छोड़ने का फैसला कर लिया। दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और समझौता हो गया। मुस्कान ने इसके बाद भी अपने प्रेमी साहिल को नहीं छोड़ा।

Navbharat Live
navbharatlive.com