- Hindi News »
- Crime »
- Married Woman Murdered One Sided Love Accused Arrested
एकतरफा प्यार बना जान का दुश्मन, विवाहित महिला की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर तालुका के हरसुल में एकतरफा प्यार में एक युवक ने विवाहित महिला की जान ले ली। इस मामले को पुलिस ने केवल 24 घंटों के अंदर सुलझा दिया और आरोपी को जेल में डाल दिया।
- Written By: प्रिया जैस

विवाहित महिला की हत्या (कंसेप्ट फोटो)
त्र्यंबकेश्वर: हरसुल पुलिस ने एक विवाहित महिला की एकतरफा प्यार में हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस हत्या का कोई प्रत्यक्ष सबूत न होने के बावजूद, हरसुल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया और संदिग्ध आरोपी भगवान शिंदे को सलाखों के पीछे डाल दिया।
त्र्यंबकेश्वर तालुके के हरसुल में खरवल शिवार के वीर नगर में 26 जून को शाम के समय 40 वर्षीय वैशाली नामदेव चव्हाण नामक महिला का शव मिला था। महिला को हरसुल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था।
ऐसे दिया हत्या को अंजाम
मृत महिला के पति नामदेव चव्हाण ने बताया कि खेत में बनी झोपड़ी से गुजरते समय उन्हें महिला गिरकर घायल दिखी। तो उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शव की जांच रिपोर्ट देखने के बाद, महिला के पति, डॉक्टर और पुलिस के बीच बातचीत हुई। इससे यह बात सामने आई कि जब महिला खेत की झोपड़ी में थी, तब एक अज्ञात व्यक्ति पता पूछने के बहाने उसके पास आया था। पुलिस को यहीं से एक अहम सुराग मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik Watermelon Price Drop: खाड़ी देशों में वाॅर, बंपर पैदावार फिर भी नासिक के तरबूज का हुआ बंटाधार!
प्रेग्नेंट है निदा खान! नासिक TCS केस में नया मोड़, जेल जाने से बचने HR हेड ने कोर्ट में लगाई गुहार
Horn Blaring Dispute Nashik: हॉर्न बजाया तो सीधे ‘हथियार’ निकाला! नासिक में रोड रेज का खूनी ड्रामा.
Nashik Electricity Theft News: नासिक में बिजली चोरों पर महावितरण का स्ट्राइक, 5.53 लाख की चोरी पकड़ी, 3 पर FIR
उस अज्ञात व्यक्ति की ऊंचाई लगभग 5 से 5.5 फीट थी। व्यक्ति ने काली शर्ट व नीली पैंट पहन रखी थी। यह इलाका दुर्गम जंगल का होने से और बारिश होने से कोई सबूत नहीं था। ऐसी स्थिति में, केवल व्यक्ति के वर्णन के आधार पर, पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति खरवल गांव आया था और वह इसी इलाके के आडगांव शिवार का रहने वाला है।
आरोपी ने कबूल किया अपराध
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो आरोपी ने कबूल किया कि उसने पहले मृत महिला से प्रेम संबंध बनाने के लिए कहा था। घटना वाले दिन भी उसने दोबारा प्रेम संबंध की मांग की, जिस पर महिला ने इनकार कर दिया और उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। आरोपी ने वहीं पड़े एक डंडे से महिला पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान भगवान पांडुरंग शिंदे (उम्र 34, निवासी पिंपलपाड़ा तालुका, मोखाड़ा जिला, पालघर) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शिंदे गुट में खत्म होगी गुटबाजी! पार्टी ने भुसे और कांदे को दी अहम जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल और अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य मिरखेलकर के मार्गदर्शन में, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वासुदेव देसले और हरसुल के सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन लोखंडे ने जांच शुरू की। पुलिस उपनिरीक्षक मोहित मोरे, सुनील आहेर, कांस्टेबल युवराज चव्हाण और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। डीवाईएसपी वासुदेव देसले ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
Married woman murdered one sided love accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Watermelon Price Drop: खाड़ी देशों में वाॅर, बंपर पैदावार फिर भी नासिक के तरबूज का हुआ बंटाधार!
Apr 17, 2026 | 11:32 AMAhsaas Channa Cannes 2026: ‘गुदगुदी’ के साथ कान्स 2026 में पहुंचीं अहसास चन्ना, बचपन से शुरू हुआ एक्टिंग सफर
Apr 17, 2026 | 11:30 AMAmerica ने एआई और ईरान के ही ड्रोन का इस्तेमाल कर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में किया ईरान पर बड़ा हमला
Apr 17, 2026 | 11:29 AMBMC Pet Animal Cremation: मुंबई में पालतू पशुओं के लिए आधुनिक दहन सुविधा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध
Apr 17, 2026 | 11:27 AMआड़ी बोतल पर भारी पड़ी खड़ी बोतल, महज 1 वोट ने बचा ली शराब की दुकान, यवतमाल में मचा घमासान!
Apr 17, 2026 | 11:24 AMफिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
Apr 17, 2026 | 11:21 AMप्रेग्नेंट है निदा खान! नासिक TCS केस में नया मोड़, जेल जाने से बचने HR हेड ने कोर्ट में लगाई गुहार
Apr 17, 2026 | 11:17 AMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM












