-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Man Killed Girl With Screwdriver In Moradabad
हैवानियत: युवती पर पेंचकस से किए 24 वार, फिर गला घोंटकर खेत में फेंका, ये थी वजह
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मुरादाबाद में युवक ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। यहां युवक ने युवती पर पेंचकस से 24 बार वार कर उसे लहूलुहान कर डाला और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुरादाबाद में युवती की पेंचकस से वार कर हत्या
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हैवानियत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती की बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी है। युवक ने पहले युवती पर पेंचकस से एक के बाद एक 24 वार किए। जब युवती पूरी तर खून से लथपथ हो गई तो उसने गला घोंटकर उसकी लाश खेत में फेंक दी। अगले दिन सुबह युवती की लाश मिलने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था और उसे बात करने के लिए परेशान करता था।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मिलक गांव में एक युवती की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उस पर 24 से अधिक बार पेंचकस से वार किए गए थे। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। युवती (20) खेत पर किसी काम से गई थी और फिर वापस नहीं लौटी। बाद में उसका शव खेत में मिला जिस पर चाकू से वार के निशान थे।
युवती की मां ने लगाया ये आरोप
युवती की मां ने मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ नाम के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि आरिफ उनकी बेटी का पीछा करता था और उसे बात करने के लिए मजबूर करता था। युवती की मां ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि बेटी कभी भी आरिफ से बात नहीं करना चाहती थी लेकिन वह काफी समय से उसके पीछे पड़ा था। हालांकि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह युवती को पहले से जानता था और वे फोन पर बात किया करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
31 मई को युवती ने फोन कर युवक को बुलाया था
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 31 मई को युवती ने आरोपी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। शाम को जब आरोपी युवती से मिलने पहुंचा तो वह मक्के के खेत में घास काट रही थी। उसने किसी बात पर आरोपी को गाली दी, जिससे मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ नाराज हो गया और उसने युवती का दुपट्टे से गला घोंटा और पेंचकस से हमला किया और फिर वहीं छोड़कर भाग गया।
पालघर हत्याकांड का आरोपी 24 साल बाद यूपी से गिरफ्तार; किराए को लेकर यात्री की कर दी थी हत्या
प्राइवेट पार्ट्स पर भी पेंचकस से हमला
पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी ने युवती के निजी अंगों सहित पूरे शरीर में दो दर्जन से अधिक बार पेंचकस से वार किया गया। पुलिस ने आरोपी से पेंचकस और युवती का फोन बरामद करने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है। युवती का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Man killed girl with screwdriver in moradabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














