Crime: चंद्रपुर में युवक की निर्ममता से हत्या, 60 मिनट में 6 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा
Chandrapur Murder Case: दुर्गापुर संभाग में रामनगर थानांतर्गत लॉ कॉलेज के सामने एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 1 घंटे के अंदर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: प्रिया जैस
पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur Murder: चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर संभाग में रामनगर थानांतर्गत लॉ कॉलेज के सामने के इलाके में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार 23 अक्टूबर को घटनास्थल पर युवक की लाश नजर आयी। मृतक का नाम नितेश वासुदेव ठाकरे, उम्र 27, वार्ड के. 1, बेताल चौक, दुर्गापुर का निवासी पाया गया।
सूचना मिलने पर, स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर और रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में जांच शुरू कर दी। युवक की हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। एक घंटे के भीतर, आरोपियों की पहचान कर ली गई।
आरोपियों को धर दबोचा
इस वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने करण गोपाल मेश्राम, उम्र 22, भीमनगर वार्ड क्र.4, दुर्गापुर, यश छोटेलाल राउत, उम्र 19, भीमनगर वार्ड के.4, दुर्गापुर ,अनिल रामेश्वर बोंडे, उम्र 22, वार्ड क्रमांक 4 दुर्गापुर , प्रतीक माणिक मेश्राम 22, दुर्गापुर वार्ड क्र. 4, तौसिक अजीज शेख उम्र 23 वर्ष, निवासी फातिमा मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 3 दुर्गापुर ,सुजीत जयकुमार गणवीर उम्र 25 वर्ष, निवासी भीमनगर, वार्ड क्रमांक 4 दुर्गापुर को धर दबोचा।
सम्बंधित ख़बरें
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Bhandara Crime: भंडारा में सम्राट गैंग पर MCOCA, गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Bhandara News: लाखांदुर में वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई, पैंगोलिन के शल्क और चीतल का मांस जब्त
Amravati Crime: फ्रेजरपुरा में किराना दुकान से नकदी और राशन चोरी, पुलिस जांच में जुटी
यह भी पढ़ें – यवतमाल में रेत तस्कर की बेरहम हत्या, धारदार चाकू से किए कई वार, गैंगवार की भड़की आग!
प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक नितेश वासुदेव ठाकरे की हत्या मामूली विवाद के कारण हुई थी। इनमें से आरोपी क्रमांक 1 से 5 को स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की टीम ने हिरासत में ले लिया है, जबकि आरोपी क्रमांक 6 को रामनगर स्थित अपराध जांच दल ने हिरासत में ले लिया। इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और रामनगर पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमोल कचोरे एवं पुलिस निरीक्षक आसिफराजा शेख के नेतृत्व में सपुनि देवराव नरोटे, सपुनि दीपक कांक्रेडवार, सपुनि बलराम जाडोकर, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, पोस्ट उपनिरीक्षक संतोष निंभोरकर, पु.उपनिरीक्षक सर्वेश बेलसरे, पु. उपनिरीक्षक सुनील गौरकर, सपुनि स्वामीदास चालेकर, पुहवा सुभाष गोहोकर, पुहवा इमान खान, पु.हवा.नितिन साल्वे, पुहवा. रजनीकांत पुट्ठावार, पुहवादीपक डोंगरे, पुहवा अजय बागेसर, चपुहवा प्रमोद कंबारे, पुहवा हीरालाल गुप्ता, पुहवा शंशाक बादामवार, पुहवा शेखर माथनकर स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर और रामनगर पुलिस ने कार्रवाई की है।
