-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Kidnapped Child From Gwalior Found In Morena
MP News: ग्वालियर से किडनैप हुआ बच्चा मुरैना में मिला, जानिए के दहशत के उन 14 घंटों की कहानी
- Written By: आकाश मसने
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से किडनैप हुआ 6 साल का बच्चा सकुशल मिल गया है। पुलिस ने गुरुवार देत रात मासूम शिवाय गुप्ता को मुरैना के काजी बसई गांव से सकुशल बरामद कर लिया है...

ग्वालियर से किडनैप हुए बच्चे की मां व घर लौटने के बाद शिवाय (सोर्स: सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से किडनैप हुआ 6 साल का बच्चा सकुशल मिल गया है। पुलिस ने गुरुवार देत रात मासूम शिवाय गुप्ता को मुरैना के काजी बसई गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि, अपहरणकर्ता अभी भी पुलिस की पहुंचे से दूर हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस के दबाव के चलते वह अपहृत छात्र को छोड़कर भाग गए। अब पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मध्यप्रदेश पुलिस का दावा है कि अपहरणकर्ता बच्चे को मुरैना जिले के काजी बसई गांव में एक ईंट भट्टे के पास छोड़कर भाग गए थे। इसी दौरान एक ई रिक्शा वाला यहां से गुजर रहा था तो उसकी नजर रोते हुए मासूम बच्चे पर पड़ी। रिक्शावाला पहचान गया कि यह ग्वालियर से किडनैप हुआ बच्चा है। उसने बच्चे को अपने साथ लिया और गांव के सरपंच को सौंप दिया। सरपंच ने पुलिस से संपर्क कर बच्चे के बारे में जानकारी दी।
वीडियो कॉल के जरिए कराई बात
सूचना मिलने पर मुरैना और ग्वालियर जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सकुशल अपने साथ पहले मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले आई। इसके बाद उसके परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए बात भी कराई ताकि परिजन भी चिंता मुक्त हो सकें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
इसके बाद किडनैप बच्चे की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक (IG) अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी और ग्वालियर पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मवीर सिंह आनन-फानन में ग्वालियर से मुरैना पहुंचे। जहां से उन्होंने अपनी गोद में बैठाकर बच्चे को ग्वालियर लाए।
उधर, किडनैप हुआ शिवाय जब अपने घर पहुंचा तो मुरार स्थित कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पुलिस ज़िंदाबाद के नारे लगे साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हुई।
क्या है पूरा मामला?
सुबह का वक्त था, ग्वालियर के मुरार इलाके में एक मां अपने 6 साल के बेटे को राेज की तरह गुरुवार को भी स्कूल बस तक छोड़ने जा रही थी तभी अचानक दो बाइक सवार आए और महिला की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, उन्होंने बच्चे को जबरदस्ती उठाया और फरार हो गए। महिला दर्द से चिल्लाती रही, लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक किडनैपर गायब हो चुके थे।
30 हजार रुपए का रखा इनाम
यह खबर पूरे शहर में तेजी से फैल गई। बच्चे के पिता शुगर व्यापारी राहुल गुप्ता घटना के बारे में जानने के बाद से बेहाल थे। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद इलाके की दुकानें बंद हो गईं, और पूरा ग्वालियर सहम गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए शहर भर में नाकाबंदी की और आरोपियों पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
घंटों तक सस्पेंस बना रहा कि क्या अपहरण फिरौती के लिए हुआ? लेकिन किसी ने कॉल नहीं किया था और न ही परिवार की कोई दुश्मनी थी। परिवार बेबस था, हर बीतता मिनट भारी पड़ रहा था, लेकिन 14 घंटे बाद देर रात राहत भरी खबर आई कि बच्चा सुरक्षित मिल गया।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार की सुबह स्कूल जाते समय 6 साल के एक बच्चे शिवाय गुप्ता को बाइक सवार बदमाशों ने किडनैप कर लिया। ग्वालियर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए कई टीमों को अपहरणकर्ताओं की तलाश में लगाया।
सीएम ने की पुलिस की सराहना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
Kidnapped child from gwalior found in morena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जरा याद करो कुर्बानी: काकोरी कांड का वो हीरो, जिसने अंग्रेजों की उड़ाई नींद, फांसी के वक्त चेहरे पर थी मुस्कान
Aug 06, 2026 | 04:45 PMसपा सांसदों का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, डिंपल यादव बोलीं- युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Aug 06, 2026 | 04:42 PMसावन अमावस्या 2026: इस एक दिन खुल सकते हैं भाग्य के बंद दरवाज़े, जानिए स्नान, दान और पितृकर्म का सबसे शुभ समय
Aug 06, 2026 | 04:41 PM96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक
Aug 06, 2026 | 04:34 PMRapido Bike Taxi से ऑफिस जा रही महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, ₹20 लाख से ज्यादा इलाज का खर्च
Aug 06, 2026 | 04:31 PMBSP MLA Death: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
Aug 06, 2026 | 04:15 PM1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
Aug 06, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














