Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कानपुर में पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि का गला, पत्नी-बेटा की ऐसे बची जान

Kanpur Crime News: कानपुर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में दवा कारोबारी ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता ने खुद पुलिस को सूचना दी। जांच में जुटी पुलिस।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 19, 2026 | 11:38 AM

कानपुर में पिता ने काटा जुड़वां बेटियों का गला (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दवा कारोबारी ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में उसने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब पत्नी और बेटा दूसरे कमरे में सो रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि पत्नी को इस घटना की भनक तब लगी जब पुलिस ने घर पहुंचकर उन्हें जगाया।

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में दवा कारोबारी शशि रंजन मिश्रा अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे। रविवार तड़के उन्होंने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों, रिद्धि और सिद्धि की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

कानपुर पुलिस की प्राथमिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। इंस्पेक्टर बहादुर सिंह के मुताबिक, यह घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। पुलिस ने मौके से एक तेज धारदार हथियार (चॉपर) बरामद किया है, जिसका उपयोग हत्या में किया गया। आरोपी पिता ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है।

सम्बंधित ख़बरें

North Korea ने फिर दागी मिसाइलें…एक महीने में चौथी बार किया परीक्षण, दक्षिण कोरिया ने बुलाई आपात बैठक

…तो नहीं होता सीजफायर, होर्मुज बंद होते ही घुटनों पर आए US-इजरायल, हिजबुल्लाह चीफ ने ईरान को बोला शुक्रिया

कोलकाता के डिप्टी पुलिस कमिश्नर के घर ईडी की रेड, चुनाव से पहले बंगाल में एजेंसी का ताबड़तोड़ एक्शन

पहले दी इजाजत फिर की गोलीबारी, सामने आया होर्मुज में ईरान की वादाखिलाफी का सबूत, भारतीय टैंकर का ऑडियो वायरल

13 साल पहले हुई थी लव मैरिज

शशि रंजन और उनकी पत्नी रेशमा छेत्री ने करीब 13 साल पहले प्रेम विवाह किया था। वे पिछले आठ साल से इस अपार्टमेंट में किराए पर रह रहे थे। मृतक बच्चियां मदर टेरेसा मिशन हाईस्कूल में कक्षा पांच की छात्राएं थीं।

यह भी पढ़ें- पेशे से इंजिनियर, पैशन से उग्रवादी…STF ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड को तमिलनाडु से दबोचा; ऐसे भड़काई हिंसा

घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी रेशमा पूरी तरह स्तब्ध रह गईं। बदहवासी की स्थिति में उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका अमरावती को फोन कर घर बुलाया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी पिता ने ही बच्चियों की जान ली है। हत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

Kanpur medicine trader kills twin daughters nobasta kidwai nagar crime news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 11:38 AM

Topics:  

  • Crime
  • Kanpur
  • Latest News
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.