Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप

Dead Bodies Found In Durgavati River: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बहने वाली दुर्गावती नदी के किनारे चौरसिया पुल के नीचे सूटकेस में दो लावारिस लाश मिले। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 11, 2026 | 09:58 AM

कैमूर सूटकेस मर्डर केस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kaimur Suitcase Murder Case: बिहार के कैमूर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने एक खौफनाक वारदात अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई। दरअसल, कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बहने वाली दुर्गावती नदी के किनारे रविवार सुबह चौरसिया पुल के नीचे सूटकेस में दो लावारिस लाश मिले। इससे हड़कंप मच गया। पुल के पास जाकर ग्रामीणों ने देखा तो सुटकेस में इंसानी शरीर के कटे हुए अंग मिले। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बच्चे और वयस्क शव की आशंका

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी किनारे सुबह तेज दुर्गंध आने पर गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने वहां दो संदिग्ध सूटकेस देखे। इस पर उन्हें शक हुआ और सूटकेस खोला गया। सुटकेस खोलते ही लोग सन्न नह गए। सूटकेस के अंदर इंसानी शरीर के अलग-अलग हिस्से मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूटकेस में मिले शवों की हालत बहुत खराब थी। काफी हद तक वे गल भी चुके थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुटकेस में मिले शव में एक वयस्क और एक बच्चे का हो सकते है।

जांच में जुटी फॉरेंसिक और फोटोग्राफी यूनिट

घटना की सूचना नजदीकी रामगढ़ पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुरे इलाके को घेर लिया। मामले की गंभीरता देखते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक हरमोहन शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों सुटकेस नदी से बरामद कर लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम और फोटोग्राफी यूनिट भी जांच में लग गई है।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर छापा, सप्लाई विभाग की कार्रवाई; 20 सिलेंडर जब्त

पुणे के केशवनगर हत्या कांड का खुलासा, हत्या के बाद प्रेग्नेंट प्रेमिका की लाश के साथ शहर नापता रहा आरोपी

Washim Police: समृद्धि महामार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ रुपए का गुटखा जब्त

अकोला में बाल विवाह रोका, महिला एवं बाल विकास विभाग का बड़ा हस्तक्षेप, समारोह से जुड़े लोगों को भी नोटिस जारी

ये भी पढ़ें- ममता की BJP के खिलाफ एकजुटता की अपील पर कांग्रेस-वामपंथियों का इनकार, बोले- ‘अपराधियों के साथ गठबंधन नहीं’

शव पुराने और डीकंपोज

बिहार के कैमूर पुलिस अधीक्षक हरमोहन शुक्ला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के लोगों से नदी में शरीर के कुछ हिस्से तैरते देखे जाने की सूचना मिली थी। आगे उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सूटकेस से इंसानी हाथ, पैर, धड़ जैसे और भी अंग मिले हैं। उन्होंने बताया कि शव पुराने और डीकंपोज अवस्था में होने की वजह से पहचान करना चुनौतीपूर्ण है।

फिलहाल, जिले में किसी भी थाने में ऐसी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। ऐसे में किसी दूसरे स्थान पर हत्या करके साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े कर सूटकेस में नदी किनारे फेंकने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद बगल के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है, जिससे कि मृतकों की जल्द पहचान हो सके।

Kaimur suitcase murder case durgavati river bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 09:58 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Crime
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.