धनबाद में पति की हत्या कर घर में दफना दिया था शव, 13 दिन बाद हुआ खुलासा
Crime News: धनबाद में पुलिस ने मजदूर की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया था।
- Written By: पूजा सिंह
धनबाद में पति की हत्या कर घर में दफना दिया था शव (सौजन्य IANS)
Dhanbad Crime News : धनबाद से पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैयटांड़ गांव में शुक्रवार को एक ऐसे घटना का खुलासा हुआ जिसने सभी झकझोर कर रख दिया है। यहां 13 दिनों से लापता दैनिक मजदूर सुरेश हांसदा का शव उसके ही घर से बरामद हुआ। पुलिस ने जब घर की जमीन की खुदाई कराई तो मिट्टी के नीचे से सड़ा-गला शव निकला।
हत्या का आरोप उसकी पत्नी सूरजी देवी पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश 13 दिन पहले अचानक लापता हो गया था। जब परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी पत्नी से पूछताछ की तो वह हर बार अलग-अलग बहाने बनाती रही—कभी कहती कि वह काम पर गया है, तो कभी मनसा पूजा में शामिल होने की बात कहती। इसी बीच सुरेश की चाची का निधन हो गया, लेकिन वह अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया।
पति के शव को घर में दफना
गांव वालों ने देखा कि सूरजी देवी ने घर के एक कमरे में ताला लगा रखा है। ग्रामीणों ने मिलकर महिला से सख्ती से पूछताछ की। आखिरकार उसने स्वीकार किया कि उसने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया है। सूचना मिलने पर टुंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का ताला खुलवाकर खुदाई की तो उसका सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के धरमपेठ में मामूली विवाद के बाद छात्र की मौत, 2 नाबालिग हिरासत में; पुलिस जांच तेज
इम्तियाज जलील की रिश्तेदार है निदा खान! संजय शिरसाट के दावे से मची हलचल, जलील के गिरफ्तारी की मांग
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
ये भी पढ़ें : पति के शव से लिपटकर दहाड़े मार-मारकर रो रही थी पत्नी, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची खौफनाक साजिश
वर्षों से पति की हत्या की साजिश रच रही थी महिला
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सूरजी देवी कई वर्षों से पति की हत्या की साजिश रच रही थी। एक बार उसने सोते समय पति की आंखों में फेविकोल डालकर, पैर बांधकर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिससे उसका पैर टूट गया था। उसने कई बार खाने में जहर मिलाकर मारने की भी कोशिश की, लेकिन असफल रही। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
