हरियाणा का मोस्टवांटेड गैंगस्टर मैनपाल गिरफ्तार, कंबोडिया से लाया गया भारत…7 लाख का था इनाम
Haryana Crime News: हरियाणा एसटीएफ और एजेंसियों ने मिलकर गैंगस्टर मैनपाल बादली को कंबोडिया भारत लाकर गिरफ्तार कर लिया है। मैनपाल हरियाणा की मोस्टवांटेड सूची में नंबर-1 पर था।
- Written By: Saurabh Pal
मैनपाल बादली (फोटो-सोशल मीडिया)
Haryana News: हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स( STF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। मोस्टवांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को कंबोडिया से भारत लाकर गिरफ्तार किया है। उस पर 7 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। जानकारी के मुताबिक में कंबोडिया में पुलिस ने 10 दिन पहले पकड़ा था। इसके बाद भारतीय एजेंसियों और हरियाणा STF गुप्त ऑपरेशन चलाया। इसके बाद उसे कंबोडिया से हरियाणा लाकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मैनपाल को जेल में रखा जाएगा। साथ ही उससे गहन पूछताछ की जाएगी। मैन पाल पर अपने चाचा समेत कई हत्याएं करवाने का आरोप है। उसने जेल के अंदर भी हत्याएं करवाईं हैं। वह लंबे समय से विदेश में रहकर भारत में अपनी गैंग चला रहा था।
पैरोल पर छूटने के बाद भाग गया था विदेश
गैंगस्टर मैनपाल बादली अपने चाचा की हत्या के आरोप में जेल में था। 28 अगस्त 2018 को वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह विदेश भाग गया। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमले व गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। उस पर जेल में रहते हुए हत्या करवाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मैन पाल शुरूआत में ट्रैक्टर रिपेयरिंग का काम सीख रहा था, इसी दौरान उसने अपने चाचा की हत्या कर दी। इसके उसने अपराध को ही अपना पेशा बना लिया। समय के साथ वह हरियाणा का सबसे खतरनाक गैंगस्टर बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
असोरिया पेट्रोल पंप फायरिंग केस: मकोका के आरोपियों का अमरावती में घटनास्थल पर रिक्रिएशन पंचनामा
Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
हरियाणा की मोस्ट वांटेड सूची में बादली था नंबर वन
एक समय आया कि हरियाणा पुलिस के लिए मैनपाल बादली चुनौती बन गया। मौजूदा समय में मैनपाल हरियाणा पुलिस की मोस्टवांटेड सूची में नंबर-1 पर है। इसी के लिए उसे पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी। मैनपाल के बाद पुलिस और एजेंसियों की नजरें उसके गैंग के सदस्यों पर हैं। इस ऑपरेशन पुलिस ने अभी तक गुप्त रखा था। कंबोडिया के स्थानीय अधिकारियों की मदद से हिरासत में लिया गया।
ये भी पढें- ग्रिसेल्डा ब्लैंको अपराध की दुनिया की गॉडमदर, जिसने अकेले अमेरिका में खड़ा किया था डॅग्स का अंपायर
इंटरपोल की मदद से मैनपाल पकड़ा गया
हरियाणा पुलिस का कहना है कि मैन पाल ड्रग्स तस्करी और अवैध हथियारों के कारोबार में भी शामिल है। इसको पकड़ने के लिए एंजेसियों और हरियाणा STF ने इंटरपोल से मदद ली। 20 अगस्त को मैनपाल को हिरासत में लिया गया था। अब उसे डिपोर्ट कर के भारत लाया गया है।
