गुरुग्राम में 3 साल की मासूम से हैवानियत, हत्या कर गड्ढे में दफनाया बच्ची का शव, ऐसे हुआ खुलासा
Gurugram Toddler Rape: गुरुग्राम में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Gurugram Rape and Murder Case: गुरुग्राम से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक 24 साल के युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने 3 साल की लड़की का रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव को एक गड्डे में दफन कर दिया। पुलिस ने बच्ची का शव शुक्रवार रात 2 बजे बरामद किया। यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 37 की है, जहां आरोपी और बच्ची दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। आरोपी अक्सर बच्ची के साथ खेलता था, लेकिन उसकी हैवानियत ने मासूम की जिंदगी को छीन लिया।
घटना की पूरी टाइमलाइन
पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अपने साथ ले जाकर चार किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर उसे रेप किया। इसके बाद उसने बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर एक खाली प्लॉट में गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया।
बच्ची के माता-पिता ने शुक्रवार देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। माता-पिता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा था। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया।
सम्बंधित ख़बरें
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
मां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए
नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़
सोते पति का सिर काटा, ऑटो से जंगल में फेंके टुकड़े! 11 महीने बाद ऐसे खुला ऐरोली मर्डर केस का खौफनाक राज
आरोपी ने कबूल किया अपराध
पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिससे आरोपी ने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को घटनास्थल पर ले जाकर गड्डे से शव बरामद करने में मदद की।
यह भी पढ़ें- झांसी में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! चाय के चक्कर में भाई को काट कर घर में ही दफनाया फिर ऊपर से लगा लिया कूलर
वही फॉरेंसिक टीम ने भी वहां आकर सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है और गुरुग्राम में एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करता है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं, जिनमें 103(1) (हत्या) और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया गया है।
