ठगी का नया नाम ‘गिफ्ट स्कैम’, महिलाओं को बनाया जा रहा शिकार
डिजिटल दुनिया में ठगी के नये-नये मामले उजागर हो रहे हैं। अब ‘गिफ्ट स्कैम’ नाम की नई बला भी महाराष्ट्र समते देश में भी दस्तक दे चुकी है। साइबर ठग ई-गिफ्ट कार्ड के जरिये लोगों को निशाना बना रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: डिजिटल दुनिया में ठगी के नये-नये मामले उजागर हो रहे हैं, जिसने अपराधियों तक पहुंचने में साइबर पुलिस के नाक में दम कर दिया है। जहां एक ओर फ़र्ज़ी ऐप के ज़रिए शेयर मार्केट फ्रॉड मामलों में 230% की बढ़त हुई है, वहीं अब ठगी के पैसे किराए के अकाउंट से लिए जा रहे हैं। अधिकतर ऐसे किराए वाले अकाउंट युवा 10% के कमीशन पर ठगों को दे रहे हैं।
अब ‘गिफ्ट स्कैम’ नाम की नई बला भी महाराष्ट्र समते देश में भी दस्तक दे चुकी है, क्योंकि इन दिनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत मुंबई में ‘गिफ्ट स्कैम’ यानी गिफ्ट कार्ड, खासकर ई-गिफ्ट कार्ड के जरिये लोगों को जाल में फंसाने का चलन बढ़ गया है। साइबर ठग ई-गिफ्ट कार्ड के जरिये पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा निशाना बना रहे हैं।
ट्रेस नहीं कर सकते
विशेषज्ञों का कहना है कि ई-गिफ्ट कार्ड लास्ट-मिनट दिए जाने वाले गिफ्ट के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प बन गए हैं। चूंकि गिफ्ट कार्ड पर कोई नाम नहीं होता है, इन्हें ट्रेस नहीं किया जा सकता है। यह किसी एक व्यक्ति से स्थायी रूप से जुड़े नहीं होते, इसलिए ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए उपयोग करते हैं। इसका फायदा उठाकर वे लोगों से उनके पैसे ठग लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज महाराष्ट्र के इन 6 जिलों में चलेगी भीषण लू, जानें कैसा होगा आपके शहर का माैसम?
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
इसमें एक खतरा छुपा है, क्योंकि गिफ्ट कार्ड किसी एक व्यक्ति से लिंक नहीं होते और गुमनाम होते हैं। देशभर में गिफ्ट कार्ड से जुड़ी ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए आम जनता को सतर्क रहने की बहुत जरूरत है।
तय स्क्रिप्ट के अनुसार होती है धोखाधड़ी
गिफ्ट कार्ड धोखाधड़ी में, ठग ऐसे लोगों खासकर महिलाओं से संपर्क करते हैं जिन्हें वो फंसा सके और उन्हें गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। खरीदारी के बाद, वे झूठे बहाने और धोखे से उस गिफ्ट कार्ड से जुड़ी जानकारी जैसे नंबर, कोड, पिन आदि हासिल कर लेते हैं। जैसे ही उन्हें ये जानकारी मिलती है, वे तुरंत उस राशि को रिडीम कर लेते हैं, जिससे पीड़ित के पास अपने पैसे वापस पाने का कोई मौका नहीं बचता।
फोनपे के साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स का कहना है कि गिफ्ट कार्ड धोखाधड़ी अक्सर एक तय स्क्रिप्ट के अनुसार होती है, जिसका मकसद लोगों को फंसाना होता है। इसकी शुरुआत आमतौर पर एक ऐसे व्यक्ति के रूप में होती है जिस पर आप भरोसा करते हैं -जैसे कोई सहकर्मी, परेशान परिजन, सरकारी अधिकारी, टेक्निकल सपोर्ट या फिर नौकरी देने वाला कोई व्यक्ति। वे हड़बड़ी का माहौल बनाते हैं और लोगों पर दबाव डालते हैं। वे 16-अंकों का गिफ्ट कार्ड नंबर, पिन या रिसीप्ट से जुड़ी जानकारी मांगते हैं।
क्या कहते हैं साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स
- किसी भी गिफ्ट कार्ड का कोड किसी ऐसे व्यक्ति के साथ कभी शेयर न करें जिसे आप पूरी तरह से नहीं जानते या जिस पर भरोसा नहीं करते।
- अगर कोई सहकर्मी या परिवार का सदस्य जल्दबाज़ी में या अजीब कारण से गिफ्ट कार्ड मांग रहा है, तो पहले उसकी सच्चाई की अच्छी तरह से जांच करें।
- गिफ्ट कार्ड हमेशा किसी ऑफिसियल और भरोसेमंद सोर्स से ही खरीदें और सिर्फ अपने निजी इस्तेमाल के लिए लें। साथ ही, अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों को भी इस तरह की धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करें, क्योंकि ठग अक्सर ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जो बुजुर्ग हैं या जिन्हें टेक्नोलॉजी की ज़्यादा जानकारी नहीं हैं। अगर आप इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 पर साइबर क्राइम सेल हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
कहां-कहां हुई ठगी
मुंबई स्थित विले पार्ले का एक 35 वर्षीय जिमनास्टिक कोच गिफ्ट कार्ड धोखाधड़ी का शिकार हो गया था। पीड़िता को एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से एक संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें एक प्रोफेसर की डीपी थी, जिसमें पीड़िता को 5000 रुपये के 20 ई-गिफ्ट कार्ड तत्काल भेजने के लिए कहा गया था, क्योंकि उसके पास उसका एटीएम कार्ड नहीं था। पीड़ित धोखेबाज को 18 ई-गिफ्ट कार्ड भेजने में कामयाब रहा और बाद में उसे पता चला कि उसे ठगा गया है।
झरना बनी ‘वंदेभारत’ ट्रेन की छत! VIDEO ने मचाया तहलका, रेलमंत्री की हुई फजीहत
- इसी तरह मंबई में एक पॉश होटल में काम करने वाली एक महिला 10000 रुपये के 25 उपहार कार्ड भेज दिए। बाद में पता चला कि उसे ठगा गया है।
- इसी महीने नवी मुंबई के ऐरोली इलाके की एक 46 वर्षीय महिला को साइबर जालसाजों ने कथित तौर पर 49.59 लाख रुपये का चूना लगाया, जिन्होंने उसे विदेश से एक महंगा उपहार दिलाने का वादा किया और पैसे ऐंठने के लिए कस्टम अधिकारी का रूप धारण किया।
- मार्च 2025 में ग्रेटर नोएडा की मीनू रानी नाम की एक महिला इसी तरह की साजिश का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने उसे 1000 रुपये का अमेजन गिफ्ट वाउचर देने का झांसा देकर 51 लाख रुपये ठग लिए।
- इसी महीने जमशेदपुर,सोनारी की युवती से विदेशी गिफ्ट के नाम पर 1.83 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की।
- 2024 में दिवाली गिफ्ट स्कैम का मामला बेंगलुरु स्थित एक इंजिनियर से जुड़ा है। जो ऑनलाइन गिफ्ट कार्ड घोटाले का शिकार हो गया, जिससे उसे 4.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। धोखाधड़ी तब शुरू हुई जब इंजीनियर को कथित तौर पर उसके बॉस से व्हाट्सऐप पर दिवाली गिफ्ट मेसेज मिला।
- हाल ही में एक छात्र को ‘बॉन्ड’ भुगतान के रूप में 5,000 डॉलर मूल्य के उपहार कार्ड खरीदने के लिए मजबूर किया गया, ताकि गिरफ्तारी से बचा जा सके।
