Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ पर दिल्ली पुलिस का बडा एक्शन, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ में मदद करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पड़ोसी देश के 2 नागरिक शामिल हैं जो कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में घुसे थे।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 02, 2025 | 08:40 PM

दिल्ली में बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ 4 आरोपी गिरफ्तार। (सौजन्य: सोशल मीडीया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पिछले साल बांग्लादेश में हुए सियासी उठापटक के बाद जहां एक ओर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने खुद भारत में शरण ले ली है, यहां तक तो ठीक है। लेकिन दूसरी ओर बांग्लादेशियों की भारत में अवैध घुसपैठ बढ़ गई है जिससे भारत की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है। बता दें कि भारत में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बाद तो इस प्रकार का वाक्या गुस्सा दिलाने वाला साबित हो सकता है। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है।

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ में मदद करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पड़ोसी देश के 2 नागरिक शामिल हैं जो कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में घुसे थे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोगों पर बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में घुसपैठ कराने और दस्तावेज बनवाने में मदद करने का आरोप है।

फर्जी दस्तावेज तैयार करने में गिरोह करता था मदद

अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य परिवहन का प्रबंधन और भारत में उनके ठहरने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद करते थे। पुलिस ने फर्जी आधार, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट आवेदन और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त दक्षिणी क्षेत्र संजय कुमार जैन ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों बिलाल हुसैन और उसकी पत्नी सपना के साथ-साथ दो भारतीय नागरिकों अमीनुर इस्लाम और आशीष मेहरा को भी पकड़ा है।

मेघालय-असम सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ

पुलिस ने बताया कि बिलाल हुसैन उम्र 28 साल 2022 में मेघालय-असम सीमा के रास्ते भारत में घुसा और अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहने लगा। इसने बताया कि उसकी गुरुग्राम में कॉस्मेटिक की दुकान और ब्यूटी पार्लर था। उसने कथित तौर पर भारत में रहने के लिए फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाए थे। पुलिस ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी पहले बांग्लादेश में एक कपड़ा कारखाने में काम करती थी। इसने बताया कि असम निवासी अमीनुर इस्लाम उम्र 37 कथित तौर पर अवैध प्रवासियों को सीमा से रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाने का काम करता था।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

छापेमारी में जाली दस्तावेज बरामद

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम निवासी आशीष मेहरा उम्र 23 पर अन्य फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके आधार कार्ड बनाने का आरोप है। संयुक्त पुलिस आयुक्त जैन ने बताया कि हुसैन को आया नगर सिग्नल के पास से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से जाली दस्तावेज बरामद किए गए और पूछताछ के बाद उसकी पत्नी, आशीष मेहरा और अमीनुर इस्लाम को भी गिरफ्तार किया गया। उनके आवासों पर की गई छापेमारी में और अधिक जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Gang involved in infiltrating bangladeshi citizens in delhi busted 4 arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2025 | 08:40 PM

Topics:  

  • Infiltration
  • New Delhi Crime

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली, बेटे ने मां-बाप और भाई को उतारा मौत के घाट, सामने आई चौंकाने वाली वजह

2

रेखा गुप्ता की हत्या करने आया था राजेश खिमजी? जान से मारने की कोशिश समेत 3 धाराओं में दर्ज हुई FIR

3

दिल्ली का छोटा डॉन, बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन है एल्विश यादव के घर फायरिंग कराने वाला शख्स

4

नोएडा में पैसा डबल करने के नाम पर ठगी को अंजाम, दो शातिर गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.