- Hindi News »
- Crime »
- Fake Jan Seva Kendra Exposed In Bareilly Two Arrested
बरेली में फर्जी जनसेवा केंद्र का पर्दाफाश, पुलिस ने सरगना समेत दो को किया गिरफ्तार
बरेली में पुलिस ने फर्जी जनसेवा केंद्र का पर्दाफाश किया है। यहां पुलिस ने जाली जनसेवा प्रमाणपत्र, अधारकार्ड, पैनकार्ड आदि दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

प्रतीकात्मक तस्वीर- राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेज बनाने का ‘खेल’ चल रहा था। फर्जीवाड़ा करने वाले इस रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। यहां एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो फर्जी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अंकपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और स्टांप पेपर आदि बना रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना औ उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली कि दोहरिया पचदौरा गांव के रहने वाले मोहम्मद फहीम उर्फ गुड्डू और जिया-उल-मुस्तफा, अजहरी जन सेवा केंद्र नाम से एक आधार और जनसेवा केंद्र चला रहे थे।
फर्जी जनसेवा केंद्र चलाकर लोगों से ठगी
फर्जी जनसेवा केंद्र का इस्तेमाल लोगों के फर्जी दस्तावेज बना कर रुपये ऐंठने के लिए किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। दोनों आरोपियों को कंप्यूटर और कई उपकरणों का प्रयोग कर जाली दस्तावेज तैयार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने भारी मात्रा में जालसाजी में इस्तेमाल किए गए हार्डवेयर बरामद किए हैं। इसमें लैपटॉप, मुद्रक, स्कैनर, फिंगरप्रिंट मशीन, आधार कार्ड, मुद्रक सामग्री और मोबाइल फोन शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2 घंटे का सफर अब सिर्फ 45 मिनट में, जल्द शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, PM मोदी आज कर सकते हैं उद्घाटन
ITBP जवान की मां का हाथ काटना पड़ा भारी! कमांडेंट के 50 जवानों ने कानपुर कमिश्नरेट का किया घेराव, मचा बवाल
नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
मां की हत्यारी बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साल से चल रही थी फरार
आरोपियों के कब्जे से मिले फर्जी दस्तावेज
अपर पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कई जाली दस्तावेज भी जब्त किए गए जिसमें फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जाति और आय प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश एवं बिहार बोर्ड के अंकपत्र, उप्र, दिल्ली व झारखंड के जन्म और निवास प्रमाण पत्र और कई फर्जी स्टांप पेपर शामिल हैं। छापेमारी के दौरान बरामद साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आधार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Fake jan seva kendra exposed in bareilly two arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
May 24, 2026 | 08:52 AM2 घंटे का सफर अब सिर्फ 45 मिनट में, जल्द शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, PM मोदी आज कर सकते हैं उद्घाटन
May 24, 2026 | 08:26 AMSakoli Murder Case: साकोली तालाब हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
May 24, 2026 | 08:19 AMनागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
May 24, 2026 | 08:15 AMनासिक परिक्षेत्र में नए आईजी संजय येनपुरे ने संभाला पदभार, पांच जिलों की सुरक्षा और कुंभ मेला होगी बड़ी चुनौती
May 24, 2026 | 08:14 AMकहीं मानसून तो कहीं लू का सितम! 19 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
May 24, 2026 | 08:06 AMमुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच महेला जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों पर बताया हार का कारण
May 24, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM













