- Hindi News »
- Crime »
- Delhi Police Arrested A Woman Accused Of Murder
मां की हत्यारी बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साल से चल रही थी फरार
दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपित महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने संपत्ति विवाद में अपनी ही मां को तेज धार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी एक साल से फरार थी।
- Written By: Saurabh Pal

प्रतीकात्मक तस्वीर- हत्या
नयी दिल्ली: दिल्ली के रनहौला इलाके में पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में कथित तौर पर भाई का पक्ष लेने पर अपनी मां की गला रेतकर हत्या करने की आरोपी दो बहनों में से वांछित दूसरी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दिसंबर 2023 में मां की नृशंस हत्या के सिलसिले में सबसे छोटी बेटी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि बड़ी बेटी (46) करीब एक साल से फरार थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) हर्ष इंदौरा ने बताया, “30 दिसंबर, 2023 की सुबह पीड़िता अपने खेत में मवेशियों को चारा खिलाने गई थी। बाद में उसकी बहू को चारा रखने वाले कमरे में उसका शव मिला।”
इंदौरा ने आगे बताया कि उस समय बिजली नहीं थी और अंधेरे में झाड़ू ढूंढते समय बहू का हाथ खून से लथपथ सास के शव से टकराया। उसने शोर मचाया और अपने पति को इसकी सूचना दी। इसके बाद पत चला कि बुजुर्ग महिला का गला कर उसकी हत्या की गयी है। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हत्या पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद का परिणाम थी, क्योंकि बेटियां कथित तौर पर संपत्ति के बंटवारे के कारण परेशान थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Sakoli Murder Case: साकोली तालाब हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
गांधी वार्ड में फिर टूटा दुकान का ताला, देव्हाड़ी गांव में बढ़ा चोरो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
अड्याल में विवाद मुक्त ग्राम समिति की बैठक बनी रणक्षेत्र, पंचायत सभागार में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट
डीसीपी ने बताया कि सबसे छोटी आरोपी (महिला की बेटी) को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसकी बड़ी बहन भागने में सफल रही और कई महीनों तक उनका पता नहीं चल सका। अधिकारी ने बताया, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी बहन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थी और अपनी मां से नाराज थी क्योंकि उसने भाई का साथ दिया था। महिला का दावा है कि उसके भाई ने उसे पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा देने से मना कर दिया था।
डीसीपी ने कहा कि घटना वाले दिन दोनों बहनों ने कथित तौर पर एक टैक्सी बुक की, रनहौला की यात्रा की और रसोई वाले चाकू से हत्या को अंजाम दिया। छोटी बहन ने भूखण्ड में प्रवेश कर हमला किया, बड़ी बहन बाहर इंतजार करती रही। हत्या के बाद, दोनों घटनास्थल से भाग गईं। इस वर्ष के प्रारंभ में बड़ी बहन के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था तथा दिल्ली की एक अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। आरोपी के संभावित ठिकाने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद उसे नजफगढ़ के नंदा एन्क्लेव से गिरफ्तार किया गया।
Delhi police arrested a woman accused of murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
May 24, 2026 | 09:47 AMपत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
May 24, 2026 | 09:41 AMWest Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
May 24, 2026 | 09:29 AMनागपुर कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह तेज, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
May 24, 2026 | 09:28 AMत्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में अनधिकृत पार्किंग पर ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, लोहे के बैरिकेड्स लगाकर रोका रास्ता
May 24, 2026 | 09:24 AMशिर्डी में रक्षा एवं अंतरिक्ष हब की शुरुआत, राजनाथ सिंह बोले- निजी कंपनियां अब हथियार निर्माण में अहम
May 24, 2026 | 09:21 AMWhite House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से हड़कंप, हमलावर की तस्वीर आई सामने; कौन है मास्टरमाइंड?
May 24, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














