- Hindi News »
- Crime »
- Durgapur Medical Student Gang Rape Case Friend Abandoned Her Latest Updates
दोस्त ने छोड़ा, दरिंदों ने नोचा! दुर्गापुर MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
- Written By: सौरभ शर्मा
West Bengal के दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया 2 की तलाश जारी है। यह 14 महीने में दूसरी मेडिकल छात्रा के साथ घटना घटी है।

दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट के साथ अनहोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Durgapur Case Update News: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने रविवार को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार रात तब हुई, जब 23 वर्षीय छात्रा अपने एक दोस्त के साथ खाना लेने के लिए कॉलेज कैंपस से बाहर निकली थी। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोस्त उसे अकेला छोड़कर भाग गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे जंगल में खींच लिया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और MBBS के दूसरे वर्ष की छात्रा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसकी मां उसके साथ अस्पताल में है। परिवार ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में उस दोस्त का नाम लिया है जो छात्रा के साथ था। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चार सदस्यीय टीम ने भी शनिवार को अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों से पांच दिनों के भीतर मामले पर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने को कहा है। अब तक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है व अन्य 2 आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
सदमे में छात्रा, कॉलेज में छात्रों का हंगामा
NCW की सदस्य अर्चना मजूमदार के मुताबिक, छात्रा गहरे सदमे में है, हालांकि उसकी हालत स्थिर है। पीड़िता की मां ने बताया कि दोस्त के कहने पर बेटी खाना लेने बाहर गई थी, तभी तीन लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने आगे कहा, “उसका दोस्त उसे छोड़कर भाग गया। मेरी बेटी भी भागी लेकिन उसे दोस्त नहीं मिला।” उन्होंने बताया कि बेटी को अकेला पाकर वे लोग उसे पास के जंगल में खींच ले गए, जहां दो और लोग आ गए। उनमें से एक ने अपराध को अंजाम दिया, उसका मोबाइल और 5,000 रुपये छीन लिए और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद कॉलेज के छात्रों ने प्रबंधन की निष्क्रियता के खिलाफ कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस सुनती तो जिंदा होता अक्षय…, पुणे जहरीली शराब कांड में फूटा पीड़ित परिवारों का गुस्सा, मिलीभगत के आरोप
मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल के बाथरूम में फर्श पर तड़पता मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस
देवलापार और पवनी में चोरों का आतंक: 4 दिनों में 3 बड़ी चोरियों से मचा हड़कंप, व्यापारियों में दहशत का माहौल
इस केमिकल की मिलावट की वजह से जहरीली हुई शराब? पुणे में मृतकों के बढ़ते आंकड़ों से सकते में सरकार
यह भी पढ़ें: ओवैसी की रणनीति से हिलेगा RJD का साम्राज्य, बदलेंगे सत्ता के समीकरण? सीमांचल, कोसी व मगध पर नजर
जांच के बीच गरमाई सियासत
इस मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवार से बात कर मदद का भरोसा दिया और राज्य सरकार पर निशाना साधा। वहीं, राज्य की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि ऐसे अपराधों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर गैंगरेप की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी घटना की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Durgapur medical student gang rape case friend abandoned her latest updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMTET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
May 29, 2026 | 08:12 PMबेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














