ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली, बेटे ने मां-बाप और भाई को उतारा मौत के घाट, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली बुधवार को हुई तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात से दहशत में है। पुलिस ने एक घर के अंदर से तीन शव बरामद किए हैं। जिनमें एक महिला और दो युवक शामिल है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Triple Murder: दिल्ली में बेहद क्रूर तरीके से तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक घर में तीन शव मिले हैं। घटनास्थल को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्यारे ने बेहद बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया है। पूरे घर का फर्श खून से लाल हो गया है।
बुधवार को हुई तिहरे हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने एक घर के अंदर से तीन शव बरामद किए हैं। जिनमें एक महिला और दो युवक शामिल हैं। महिला के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है और आसपास खून बिखरा हुआ है। आशंका है कि हत्यारे ने पहले महिला का मुंह बांधा और फिर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके साथ ही खून से लथपथ दो पुरुषों के शव फर्श पर मिले हैं।
ग्राउंड फ्लोर पर मिले 2 शव
पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि सतबरी खरक गांव में एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है और पूरे घर में खून फैला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो शव फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे और एक महिला का शव पहली मंजिल पर था। इस घटना के चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
मृतकों की हुई शिनाख्त
- प्रेम सिंह (उम्र 45-50 साल)
- श्रीमती रजनी (उम्र 40-45 साल)
- ऋतिक (उम्र 24 साल)
बेटे ने ही खत्म किया परिवार
शुरुआती जांच में पता चला कि परिवार का दूसरा बेटा सिद्धार्थ, जो लगभग 22-23 साल का है, हत्या के बाद से लापता है। स्थानीय स्तर पर जांच करने पर पता चला कि सिद्धार्थ का मानसिक इलाज चल रहा था। सिद्धार्थ ने किसी को बताया था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है और भाग गया है।
यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता की हत्या करने आया था राजेश खिमजी? जान से मारने की कोशिश समेत 3 धाराओं में दर्ज हुई FIR
फिलहाल एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर घर को सील कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिद्धार्थ का मानसिक इलाज चल रहा था। वहीं, पुलिस उसकी खोज में जुट गई है। अब देखना अहम होगा कि इस घटना का पर्दाफाश कब होता है।
