दिल्ली न्यू उस्मानपुर हत्या (सोर्स सोशल मीडिया)  
क्राइम

तेरे भाई को मार दिया, आकर उठाले...युवक की हत्या कर आरोपी ने परिजनों को किया फोन, दिल्ली में दहलाने वाली वारदात

Delhi New Usmanpur Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक बार फिर चाकू गोदकर कर एक व्यक्ति की हत्या से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।

वंदना शर्मा

Delhi New Usmanpur Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक बार फिर चाकू गोदकर कर एक व्यक्ति की हत्या होने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति की पहचान ललित के रूप मे हुई है। परिजनों का कहना है कि हत्या करने वाले युवक ने वारदात के बात मृतक के फोन से ही कॉल करके घटना के बारे में बताया था।

ललित के भाई रवींद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई ललित की हत्या कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि "जिस व्यक्ति ने मेरे भाई हत्या की उसने मेरे भाई के फोन से मुझे ही कॉल करके घटना की पूरी जानकारी दी और साथ ये भी बोल की उसने मेरे भाई को मार दिया है और आकार उसे उठा ले"।

मृतक के भाई ने लगाए आरोप 

ललित के भाई रवींद्र ने आरोप लगाया है कि हत्या करने वाले लोग मेरे भाई के दोस्त थे। उन्होंने यह भी बताया कि घर में सबको लगा की ललित काम पर गया है। बाद में पता नहीं क्या हुआ? संभव है की उसके दोस्तों ने मेरे भाई को ज्यादा शराब पिला दी हो, लेकिन पूरी जानकारी हमें अभी भी नहीं है। रविद्र और उनके पिता यह भी दावा किया कि घटना के बाद से मेरे भाई का फोन भी आरोपी के पास है।

रवींद्र ने मीडिया को क्या बताया ?

रवींद्र ने बताया कि "कॉल करने वाला व्यक्ति नशे मे था तो मुझे लगा की वह मजाक कर रहा है। लेकिन जब अगले दिन मैंने अपने भाई के फोन पर कॉल किया तो कॉल रीसीव नहीं हुआ और तुरंत फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया जब मैं भगत सिंह कालोनी पहुंचा तो देखा कि मेरे भाई के पेट मे चाकू मार गया था। उसके सीने पर भी कई चोटों के निशान थे"।

यह भी बताया गया की सुबह पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज कर ली है।लेकिन अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से किस भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वारदात के बाद आसपास के इलाकों में भी दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट