IRS की बेटी के साथ रेप फिर हत्या…54 मिनट की खौफनाक दास्तान, दिल्ली कांड की रूह कंपाने वाली 10 बड़ी बातें
Delhi Murder Case: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और दुष्कर्म का आरोपी पूर्व नौकर गिरफ्तार। मोबाइल चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या। आरोपी ने अलवर में भी की थी दरिंदगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
IRS की बेटी का हत्यारा (Image- Social Media)
IRS Officer Daughter Killed: नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में बुधवार को 22 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतका एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थी और UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह एक IRS अधिकारी की बेटी बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने जब उसे घर में मृत पाया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार
जांच में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है, जो पहले मृतका के घर में घरेलू सहायक के रूप में काम करता था। उसे करीब एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था, क्योंकि उस पर अन्य कर्मचारियों से पैसे उधार लेकर वापस न करने की शिकायतें थीं। वारदात के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मारा चाकू, अंबा मंगलम समीप की घटना, मामला किया गया दर्ज
सेंधमारी करने वाले गिरोह के 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की रकम से खरीदा था नया ट्रैक्टर, एलसीबी की कार्रवाई
निंबा गांव में अंधविश्वास का मामला, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई की मांग
Amravati News: 16 वर्षीय किशोरी पर क्रूरता बेल्ट से पीटा और मशीन से सिर मुंडाकर किया गंजा
अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म
जांच में यह भी सामने आया है कि दिल्ली की इस घटना से कुछ घंटे पहले आरोपी ने राजस्थान के अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के पति का परिचित था और दोनों परिवारों के बीच पहले से संबंध थे।
54 मिनट की खौफनाक दास्तान
- घटना का समय और जगह: यह वारदात 22 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच कैलाश हिल्स इलाके में हुई। उस समय घर में 22 वर्षीय युवती अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता जिम गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
- पीड़िता का प्रोफाइल: पीड़िता इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थी और UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी थी, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।
- आरोपी की पहचान: मुख्य आरोपी राहुल मीणा (23) परिवार का पूर्व घरेलू सहायक था, जिसने लगभग 8 महीने तक काम किया था। उसे करीब डेढ़ महीने पहले आर्थिक अनियमितताओं और पैसे वापस न करने के कारण निकाला गया था।
- क्राइम की प्लानिंग: आरोपी को घर की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी, खासकर यह कि सुबह माता-पिता घर से बाहर रहते हैं। उसने इसी जानकारी का फायदा उठाया।
- क्रूरता की हद: पुलिस के अनुसार पहले युवती के साथ यौन शोषण किया गया और फिर मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात करीब 54 मिनट चली।
- CCTV सबूत: तीन CCTV फुटेज सामने आए हैं, 6:28 AM पर आरोपी घर की ओर जाता दिखा और 7:22 AM पर बैग लेकर निकलता हुआ नजर आया। उसने कपड़े भी बदले थे
- लूट और फरार होने की कोशिश: वारदात के बाद आरोपी ने करीब 2.5 लाख रुपये कैश भी चुरा लिया और फरार हो गया।
- गिरफ्तारी कैसे हुई: पुलिस ने आरोपी को द्वारका के एक OYO होटल से गिरफ्तार किया। उसकी लोकेशन मोबाइल ट्रैकिंग, WiFi और डिजिटल गतिविधियों से ट्रेस हुई।
- पुराना आपराधिक इतिहास: जांच में सामने आया कि आरोपी ने इससे पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था।
- मोटिव और जांच: प्रारंभिक जांच में नौकरी से निकाले जाने का गुस्सा और व्यक्तिगत रंजिश संभावित कारण माने जा रहे हैं, हालांकि पुलिस अभी विस्तृत जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- पकड़ा गया दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी, CCTV फुटेज में घर के बाहर आया था नजर
नौकरी से निकाले जाने के बाद था गुस्सा
घटना के बाद आरोपी अलवर से दिल्ली पहुंचा और ईस्ट ऑफ कैलाश में इस वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस के अनुसार हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और यह जांच की जा रही है कि क्या नौकरी से निकाले जाने के बाद का गुस्सा इसका कारण था या आरोपी की कोई आपराधिक प्रवृत्ति रही है। पुलिस ने कहा है कि दोनों मामलों की जांच एक साथ की जा रही है और विस्तृत पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम और मकसद पर स्थिति साफ हो सकेगी।
