-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Delhi Ed Seizes Alchemist Groups Assets Worth Rs 1273 Crore In Major Action
दिल्ली: ईडी की बड़ी कार्रवाई, अल्केमिस्ट ग्रुप की 127.3 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क
- Written By: पूजा सिंह
Crime news: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अल्केमिस्ट ग्रुप की 127.3 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क कीं। कार्रवाई में पंचकूला स्थित अल्केमिस्ट और ओजस हॉस्पिटल के शेयर जब्त किए गए।

फाइल फोटो
ED Takes Major Action In Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अल्केमिस्ट ग्रुप से जुड़ी दो संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत अनंतिम रूप से कुर्क किया है।
ईडी के दिल्ली जोनल ऑफिस ने कंवर दीप सिंह के स्वामित्व वाली पंचकूला स्थित अल्केमिस्ट हॉस्पिटल और ओजस हॉस्पिटल के 127.3 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों को कुर्क किया। यह कार्रवाई मेसर्स अल्केमिस्ट ग्रुप, उसके निदेशकों, प्रमोटरों और संबद्ध कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है, जो बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़ा मामला है।
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की कार्रवाई
ईडी ने यह जांच कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और बाद में सीबीआई, एसीबी लखनऊ द्वारा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी और 420 के तहत दर्ज मामलों के आधार पर शुरू की थी। ये मामले मेसर्स अल्केमिस्ट टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स अल्केमिस्ट इंफ्रा रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड और समूह के प्रमोटर व निदेशक कंवर दीप सिंह तथा अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
रेलवे की जमीन या व्यापारियों का हक? 40 दुकानों पर बेदखली का नोटिस; 250 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने पूर्व CM पिनाराई विजयन की बेटी वीना टी को फिर भेजा समन
यवतमाल में बड़ी कार्रवाई: 89.25 लाख रुपये की 69.5 टन सुपारी जब्त, दो ट्रक पकड़े गए
ईडी की जांच में बड़ा खुलासा
ईडी की प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ कि कंपनी ने धोखाधड़ी कर सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) के माध्यम से जनता से अवैध रूप से धन जुटाया था। इन योजनाओं में निवेशकों को असामान्य रूप से ऊंचे रिटर्न का लालच दिया गया और प्लॉट, फ्लैट या विला आवंटन के झूठे वादे किए गए। जांच में पाया गया कि मेसर्स अल्केमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और मेसर्स अल्केमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड ने करीब 1,848 करोड़ रुपए गैर-जिम्मेदार निवेशकों से अवैध रूप से एकत्र किए और फिर इन पैसों का अनधिकृत उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़ें : MP: क्रेन में फंसे सांसद जी…तो कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, कांग्रेस ने बताया अहंकारी, VIDEO वायरल
ईडी ने बताया कि इन पैसों को समूह की विभिन्न कंपनियों के बीच जटिल वित्तीय लेनदेन के माध्यम से घुमाया गया, ताकि इसके अवैध स्रोत को छिपाया जा सके। बाद में इस दूषित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) का उपयोग अल्केमिस्ट हॉस्पिटल और ओजस हॉस्पिटल के निर्माण में किया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi ed seizes alchemist groups assets worth rs 1273 crore in major action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














