मर गया या मार दिया गया ChatGPT बनाने वाली कंपनी पर सवाल उठाने वाला इंडियन इंजीनियर, फ्लैट में मिली है डेड बॉडी

सैन फ्रांसिस्को पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में अभी तक किसी तरह का कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे हत्या का मामला दिख रहा हो। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।
मर गया या मार दिया गया ChatGPT बनाने वाली कंपनी पर सवाल उठाने वाले इंडियन इंजीनियर, फ्लैट में मिली है डेड बॉडी
OpenAI के 26 साल की पूर्व रिसर्चर सुचिर बालाजी (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

सैन फ्रांसिस्को : ChatGPT डेवलप करने वाली अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI के 26 साल की पूर्व रिसर्चर की लाश मौत के कई दिन बाद उनके फ्लैट में मिली है। सुचिर बालाजी नाम के इस पूर्व रिसर्चर ने अभी कुछ दिन पहले OpenAI की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे। इसके कुछ दिनों के बाद उसकी मौत को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सैन फ्रांसिस्को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है, लेकिन इसे 14 दिसंबर को सार्वजनिक हो पायी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुचिर बालाजी बहुत दिनों समय से अपने घर में से नहीं निकले थे। इसको लेकर उनके दोस्तों और सहकर्मियों में जिज्ञासा थी। वह पिछले कई दिनों से न तो किसी दोस्त का फोन कॉल रिसीव कर रहे थे और न ही उनके किसी मैसेज का जवाब दे रहे थे।

एक दिन जब सुचिर का दोस्त और सहकर्मी उनके फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक डोर बेल बजाने व खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल सैन फ्रांसिस्को पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और जब अंदर दाखिल हुई तो उन्हें सुचिर बालाजी की लाश मकान के अंदर पड़ी मिली।

सैन फ्रांसिस्को पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में अभी तक किसी तरह का कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे हत्या का मामला दिख रहा हो। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस के बयान को स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट करते हुए कहा है कि पुलिस अधिकारी मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और सुचिर बालाजी के घर व फ्लैट की छानबीन की है। फिलहाल जांच के दौरान किसी भी तरह की सबूतों से छेड़छाड़ का कोई सुराग नहीं मिला है। यह मामला प्रथम दृश्य आत्महत्या का लग रहा है।

आपको बता दें कि सुचिर बालाजी ने इस साल अगस्त में OpenAI से इस्तीफा दिया था और उसने कंपनी पर कॉपीराइट के उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लगाए थे। उसकी मौत की खबर सामने आने के बाद कई लोगों ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया है और उसकी मौत को लेकर तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com