Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेप केस में जमानत पर बाहर MLA पर एक और महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने पलक्कड़ से किया गिरफ्तार

Kerala Rape Case: महिला की शिकायत के बाद पलक्कड़ के विधायक के खिलाफ हाल में यौन उत्पीड़न का तीसरा मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उनको अरेस्ट कर लिया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 11, 2026 | 10:03 AM

पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटथिल

Follow Us
Close
Follow Us:

 Rahul Mamkootathil Arrested: कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न के मामले में शनिवार रात पलक्कड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह एक पुलिस शिविर में भेजा गया। पुलिस के अनुसार, पथनमथिट्टा जिले की एक महिला की शिकायत के बाद पलक्कड़ के विधायक के खिलाफ हाल ही में यौन उत्पीड़न का तीसरा मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ पहले से चल रहे दो अन्य मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) को इस ताजा मामले की भी जांच सौंप दी गई है।

ममकूटाथिल पलक्कड़ के एक होटल में ठहरे हुए थे और उन्हें देर रात हिरासत में लेकर पथनमथिट्टा लाया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी बाद में दर्ज होने की संभावना है। केरल उच्च न्यायालय ने इससे पहले ममकूटाथिल को पहले मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी, जो एक महिला से बलात्कार और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोपों से संबंधित है। दूसरे मामले में, तिरुवनंतपुरम की एक सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दी थी। इन आरोपों के बाद कांग्रेस ने ममकूटाथिल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

मानहानि मामले में कांग्रेस नेताओं को जमानत

तिरुवनंतपुरम की अदालत ने हाल ही में कांग्रेस नेताओं (संदीप वारियर और रंजीता पुलिक्कन) को एक महिला से जुड़े ऑनलाइन मानहानि मामले में अग्रिम जमानत दे दी। इसी महिला की शिकायत पर कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ बलात्कार और जबरन गर्भपात का मामला दर्ज किया गया है। तिरुवनंतपुरम की जिला और प्रधान सत्र न्यायाधीश नाज़ीरा एस. ने केरल प्रदेश कांग्रेस के नेता वारियर और महिला कांग्रेस की पथनमथिट्टा जिला सचिव पुलिक्कन की याचिकाएं मंजूर कर लीं।

सम्बंधित ख़बरें

आखिरकार पकड़ लिया गया ‘रहमान डकैत’! 14 राज्यों में काला कारोबार चलाने वाला सूरत से गिरफ्तार

केरल में जबरन पढ़ाई जाएगी मलयालम? भाषा विवाद में उलझे दो राज्य, कर्नाटक CM ने विजयन के खिलाफ खोला मोर्चा

5 बीवियों की खौफनाक कहानी, किसी ने किए पति के टुकड़े, तो किसी ने हनीमून पर रची हत्या, IMDb रेटिंग ने उड़ाए होश

UP में प्रेमी और देवर के साथ मिलकर पति का दबाया गला, कासगंज में की हत्या, शव लाकर संभल में फेंका

यह भी पढ़ें- आखिरकार पकड़ लिया गया ‘रहमान डकैत’! 14 राज्यों में काला कारोबार चलाने वाला सूरत से गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस ने कार्यकर्ता राहुल ईश्वर, पुलिक्कन, वकील दीपा जोसेफ, वारियर और पलक्कड़ के एक व्लॉगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। याचिका में वारियर ने कहा कि उन्होंने महिला को बदनाम नहीं किया और लोगों ने केवल शिकायतकर्ता के विवाह समारोह की तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें उसने खुद पिछले साल अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था।

Crime branch team arrested palakkad mla rahul mamkootathil in connection rape case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2026 | 10:03 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Kerala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.