Uttar Pradesh: सेफ्टी टैंक को लेकर आजमगढ़ में खूनी संघर्ष, पिता को पिटते देख युवक ने की फायरिंग
आजमगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिड़ंत इतनी बढ़ गई की गोलीबारी की नौबत आ गई। फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें युवक को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
सेफ्टी टैंक को लेकर आजमगढ़ में खूनी संघर्ष, पिता को पिटते देख युवक ने की फायरिंग
Azamgarh: उत्तर प्रदेश से एक बहुत ही दिल दहलादने वाली खबर सामने आई है। जहां आजमगढ़ जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच घमासान हो गया। जिसमें एक युवक ने दो लोगों को दौड़ाकर गोली मारी। दरअसल यह मामला जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है। जहां पर रविवार 11 मई की सुबह सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पट्टीदारों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट ही नहीं बल्कि गोलीबारी पर आ गई। इसके बाद युवक ने गुस्से में आकर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सेफ्टी टैंक को लेकर क्यों हुआ विवाद
यह मामला आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र का है जहां पर शाहपुर गांव के रहने वाले गुड्डू सिंह सेफ्टी टैंक बना रहे थे। इस दौरान उनके पट्टीदार अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। जानकारी के अनुसार इस दौरान गुस्से में गुड्डू सिंह का बेटा घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आ गया और फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस वजह से दो लोगों को गोली लग गई।
सोशल मीडिया पर कैद हुई घटना
जानकारी के अनुसार दोनों घायल लोगों को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करती है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर कैद हो गया जिसमें युवक को फायरिंग करने के लिए रोका जा रहा लेकिन उसने फायरिंग कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
दो महीने पहले ही शादी हुई थी, फिर भी पत्नी और उसके प्रेमी करते थे…; सोलापुर में नवविवाहित युवक ने दी जान
इस मामले की जानकारी एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने दी और बताया कि एक व्यक्ति के कमर और दूसरे व्यक्ति के पेट में गोली लगी है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि आरोपी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।
