Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चाईबासा में साथी के साथ छत्तीसगढ़ का कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, हथियार के साथ ID बनाने का सामान बरामद

Jharkhand news : पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों के पास से भारी मात्रा में हथियार और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 31, 2025 | 08:15 PM

दो नक्सली गिरफ्तार (सौजन्य IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Notorious Naxalite Of Chhattisgarh Arrested: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कुख्यात माओवादी कमांडर संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, 11 कारतूस, दो मैगजीन, दो वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया है।

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी पारस राणा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस और कोबरा 209 बटालियन ने जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल से नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दूसरे नक्सली की पहचान माओवादी एरिया कमेटी के सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबु (निवासी- कुचाई, सरायकेला) के रूप में हुई है।

दोनों नक्सलियों पर 35 से अधिक मामले दर्ज

एसपी ने बताया कि दोनों लंबे समय से सारंडा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय थे और इन पर 35 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ का बीजापुर निवासी संदीप पिछले दस वर्षों से झारखंड में सक्रिय था और आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहा। वहीं, शिवा ओडिशा के राउरकेला जिले में दो माह पूर्व हुए विस्फोटक लूटकांड में भी शामिल रहा है। पूछताछ के दौरान दोनों नक्सलियों ने संगठन के भीतर महिला सदस्यों के शोषण के चौंकाने वाले खुलासे किए।

एक पर महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण का आरोप

एसपी ने बताया कि केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश महिला दस्ते की सदस्यों का शारीरिक शोषण करता है और कई महिला नक्सलियों का जबरन गर्भपात भी करवा चुका है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ सारंडा क्षेत्र में बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। इसी के सत्यापन के लिए रविवार सुबह अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों नक्सली सुरक्षा बल को देखकर भागने लगे और गिरफ्तार कर लिए गए।

यह भी पढ़ें : दिल्ली: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन स्टॉक मार्केट स्कैम का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

हिडिमा पर हत्या सहित अन्य मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हिडिमा पर अब तक हत्या, पुलिस पार्टी पर हमला, विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसी तरह शिवा बोदरा के खिलाफ गोईलकेरा, सोनुवा, गुवा और जराईकेला थानों में कुल नौ गंभीर नक्सली मामले दर्ज हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Chhattisgarhs notorious naxalite hidima arrested along with his partner in chaibasa jharkhand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 08:15 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Jharkhand News
  • Naxalites

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन स्टॉक मार्केट स्कैम का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

2

1396 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामला: भुवनेश्वर में ED की दबिश, 10 लग्जरी कारें और 3 सुपरबाइक्स जब्त

3

दिल्ली: नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 4 करोड़ की अधिक की हेरोइन बरामद, दंपत्ति समेत 3 गिरफ्तार

4

वर्धा में फार्महाउस से हाईप्रोफाइल जुआरियों की धरपकड़, 74 लाख का माल जब्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.