वर्धा में फार्महाउस से हाईप्रोफाइल जुआरियों की धरपकड़, 74 लाख का माल जब्त
Wardha News: पुलगांव के फार्महाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ अड्डे पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. वंदना कारखेले की टीम का छापा मारा। इस कार्रवाई में 9 जुआरी पकड़े गए, 74 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।
- Written By: आकाश मसने
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी (फोटो नवभारत)
Wardha Police Raid News: वर्धा के पुलगांव के नवनियुक्त उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. वंदना कारखेले की टीम ने फार्महाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ अड्डे पर छापामार कार्रवाई की। इसमें 9 जुआरियों को रंगे हाथों हिरासत में लिया गया। मौके से नकद रकम, 4 कार, 3 मोबाइल व अन्य सामग्री मिलाकर कुल ₹74 लाख का माल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई हिवरा-हाडके परिसर में शुक्रवार देर रात अंजाम दी गई।
हिरासत में लिए गए आरोपियों में कुछ प्रतिष्ठित लोगों का समावेश है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, किशोर कल्पे के मालकियत वाले फार्महाउस पर हार-जीत का जुआ खेला जा रहा था। इसकी भनक लगते ही डीवायएसपी डॉ. वंदना कारखेले ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों में भगदड़ मच गई, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर 9 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम
- किशोर चुन्नेलाल कल्पे (56), निवासी नाचनगांव रोड
- प्रमोद मदनलाल हरणे (44), निवासी बोरगांव मेघे
- प्रमोद नारायण घालनी (57), निवासी पुलगांव
- नितिन बापूराव वाघाडे (53), निवासी अज्ञात
- कैलाश हुकुमचंद धारवाटकर (52), निवासी वर्धा
- भूषण मनोहर वाघमारे (35), निवासी पुलगांव
- आशीष बाबाराव सावरकर (40), निवासी अज्ञात
- रितेश उल्लास चौरे (40), निवासी वर्धा
- दत्तात्रय उत्तम बिरे (58), निवासी पुलगांव
ये वाहन भी किए जब्त
मौके से कार क्रं. एमएच -31 एफएक्स -6585, एमएच -27 बीई -7891, एमएच -32 एएक्स -9977, एमएच -32 एक्स -2292 तथा एक दोपहिया क्रं.एमएच -32 एडब्ल्यू -7416 जब्त की गई।
सम्बंधित ख़बरें
लाडकी बहिन योजना: 30 अप्रैल तक कर लें ये काम, वरना रुक जाएंगे 1500 रुपए; 26 लाख महिलाएं हो सकती हैं बाहर
मंत्री नितेश राणे जाएंगे जेल! कीचड़ फेक मामले में कोर्ट ने सुनाई 1 माह जेल की सजा, महाराष्ट्र में सियासी तूफान
पुणे में तालिबानी आतंक: युवक को कार के बोनट पर 100 फीट तक घसीटा, हॉकी स्टिक से सरेराह की पिटाई
महाराष्ट्र में आग उगल रहा आसमान: अकोला में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, जानें आपके शहर का हाल
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में महायुति का एकछत्र राज! नहीं बचा कोई ‘विपक्ष का नेता’, राज्य में सियासी हलचल तेज
इस कार्रवाई को वर्धा पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में डीवायएसपी डॉ. वंदना कारखेले के नेतृत्व में थानेदार यशवंत सोलसे, पीएसआई घनश्याम जाधव, प्राजक्ता पवार, सुधीर बनकर, व पुलिसकर्मी रितेश गुजर, गणेशसिंह इंगले, सत्यजीत काकन्न, संदीप चौरे, रामदास दराडे, संदीप बोरबन, प्रवीण घनमोडे, भूषण हाडके आदि ने अंजाम दिया।
जुआरियों में कई प्रतिष्ठित लोगों के समावेश के कारण दिनभर इस कार्रवाई की चर्चा जिलेभर में रही। पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
