मध्यप्रदेश के छतरपुर में खौफनाक वारदात, दिनदहाड़े चली गोलियां, महिला और दो बच्चों का अपहरण, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 12 से अधिक लोगों के एक समूह ने गोलीबारी करते हुए एक महिला और उसके दो बच्चों का दिनदहाड़े कथित तौर पर अपहरण कर लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: आकाश मसने
मध्यप्रदेश के छतरपुर में महिला और दो बच्चों का अपहरण (सोर्स: वीडियो)
छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े गोलीबारी हुई और तीन लोगों को अपहरण हो गया। 12 से अधिक लोगों के एक समूह ने गोलीबारी करते हुए एक महिला और उसके दो बच्चों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। पुलिस के मुताबिक जिले के थाना लवकुशनगर क्षेत्र के ग्राम सुमेड़ी में हुई इस घटना के दौरान दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने कई राउंड गोलीबारी भी कीं जिसमें महिला का पति घायल हो गया।
लवकुश नगर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नवीन दुबे ने बताया कि घटना के संबंध में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीम गठित की गई हैं और 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पीड़ित हरिराम पाल ने बताया कि जब वह पत्नी और बच्चों को बचाने गए तब अपराधियों ने उनकी ओर भी गोली चला दी। हालांकि, वह बच गए।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
MP में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश: सरकारी रेडियोग्राफर बना ‘डॉक्टर’ बनाने वाला मास्टरमाइंड
हथियारों से लैस अपराधियों ने परिवार के साथ की मारपीट
एसडीपीओ दुबे ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर साढ़े 12 के करीब हुई। हरिराम पाल के घर हथियारों से लैस 12 से अधिक अपराधी दोपहिया और चार-पहिया वाहनों पर सवार होकर पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने हरिराम और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और हवा में गोलियां चलाते हुए उनकी पत्नी, 7 और 5 साल की दो बेटियों को एक बोलेरो गाड़ी में बैठा कर ले गए।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक महिला और उसकी एक बेटी को हाथ पकड़कर जबरन गाड़ी की तरफ ले जाता दिख रहा है, जबकि अन्य अपराधी हाथ में डंडे लिये पीछे-पीछे आ रहे हैं।
लवकुशनगर विधानसभा खजुराहो जिला छतरपुर में दिनदहाड़े 15 बंदूकधारियों ने गांव में तांडव किया और हरिराम पाल के सिर में गोली मारी और उनकी पत्नी को एवं बच्चे को फिल्मी स्टाइल में उठा ले गए। आखिर मध्यप्रदेश में गुंडा राज लागू कर दिया है मोहन सरकार ने।।@CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/c0ZNMOpgJZ — RICHA PATEL ( ऋचा पटेल ) (@obcricha) June 21, 2025
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
इस घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा की सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ‘‘छतरपुर में महिला और उसके दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। आरोपी युवक साथियों के साथ पहुंचा, फायरिंग की, तीनों को जबरन कार में बैठाकर ले गया।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि कहा कि महिला उत्पीड़न के चिंताजनक आंकड़ों के बाद भी मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था ‘बदहाली के नए रिकॉर्ड’ बनाती जा रही है। उन्होंने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री अपने गृहमंत्री से सवाल क्यों नहीं करते?
कमलनाथ बोले- मध्य प्रदेश में ‘जंगल राज’
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक पोस्ट में कहा कि छतरपुर की यह घटना बताती है कि मध्यप्रदेश में ‘जंगल राज’ आ चुका है। उन्होंने कहा कि कानून का खौफ खत्म हो गया है। फिल्मी स्टाइल में वारदात अंजाम दी जा रही हैं। यह अत्यंत सोचनीय स्थिति है।
डीएनए, कॉल डिटेल, GPS ट्रैकर और हथियार, इन अहम सबूतों से मिलेगी राजा के कातिलों को सजा
मध्यप्रदेश गृह विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेड़ी में हुई घटना को लेकर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
