Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेडिकल जांच, महिलाओं को बोला कपड़े उतारो… घंटो डिजटल अरेस्ट कर हजारों की ठगी

Bengaluru की दो महिलाओं के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिलाओं को करीब 9 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट पर रखा। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें कपड़े उतारने के लिए भी मजबूर किया गया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 23, 2025 | 09:59 PM

घटना का प्रतीकात्मक फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

Digital Arrest News: देश के आईटी हब बेंगलुरु से ‘डिजिटल अरेस्ट’ का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर शातिर बदमाशों ने दो महिलाओं से हजारों रुपये की लूट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि महिलाओं को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। 9 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट की गईं इन महिलाओं से आरोपियों ने मेडिकल चेकअप के नाम पर कपड़े भी उतारने के लिए भी मजबूर किया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि ऑनलाइन ही मेडिकल जांच की जायेगी इसी बात के सहारे महिलाओं को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने कथित तौर पर शरीर के पहचान चिह्नों को नोट करने का हवाला दिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं और फिर उन्हें ब्लैकमेल भी किया।

मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया

शनिवार को 46 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना 17 जुलाई की है। महिला ने बताया कि उसे और उसकी दोस्त को एक आदमी का फोन आया जिसने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। उस आदमी ने महिला और उसकी दोस्त पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया। जब महिला ने इन आरोपों से इनकार किया, तो उस आदमी ने कथित तौर पर पीड़िता के डेबिट कार्ड से जुड़ी कई फर्जी जानकारियां दिखाईं जो बिल्कुल असली लग रही थीं।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई-UP से कंबोडिया तक… सिम कार्ड से हाे रहा फ्रॉड, 100 करोड़ की ठगी का आरोपी कोलाबा से अरेस्ट

मुंबई के व्यापारी से 1 करोड़ 10 लाख रुपए की ठगी, कंबोडिया, म्यांमार कनेक्शन आया सामने

हरियाणा में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, हैरान कर देगी वजह

नंदुरबार में खौफनाक वारदात: मां पर जुल्म देख दहला बेटा, चाचा के साथ मिलकर की शराबी पिता की हत्या

गिरफ्तारी वारंट और CBI के फर्जी ID कार्ड

आरोपी ने गिरफ्तारी वारंट और सीबीआई के फर्जी पहचान पत्र भी दिखाए। पीड़िता ने बताया कि उन्हें घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया गया। इसके बाद, महिलाओं से सत्यापन के लिए खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। महिलाओं ने कथित तौर पर लगभग 58,447 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद, मेडिकल क्लियरेंस के नाम पर उन्हें अपने कपड़े उतारने को कहा गया।

यह भी पढ़ें: ‘महुआ के बउआ हमीं हैं, तो कहां जाएंगे’, तेज प्रताप ने ठोका नया दावा: VIDEO

कई घंटों तक बंधक बनाए रखने के बाद, महिलाओं में से एक ने आखिरकार किसी तरह अपनी एक दोस्त को फोन किया, जिसने उन्हें तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट करने और आगे कोई पैसा ट्रांसफर न करने की सलाह दी। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Bengaluru two women digital arrest criminal said take off your clothes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2025 | 09:59 PM

Topics:  

  • Bengaluru Crime News
  • Crime News
  • Cyber Crime
  • Digital Arrest
  • Karnataka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.