-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Women Commission Writes To Ncw To Remove Obscene Content From Web Shows And Apps
महाराष्ट्र महिला आयोग ने NCW को लिखा पत्र, Web Show और OTT के अश्लील सामग्री को लेकर की ये मांग
- Written By: आकाश मसने
अभिनेता एजाज खान के रियलिटी शो हाउस अरेस्ट में यौन गतिविधियों से संबंधित सामग्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने इसे लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकरणकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: अभिनेता एजाज खान के रियलिटी शो हाउस अरेस्ट में यौन गतिविधियों से संबंधित सामग्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। इस बीच महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (MSWC) ने वेब शो और उल्लू जैसे ऑनलाइन ऐप्लिकेशन से अश्लील सामग्री हटाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है। MSWC की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने कहा कि कई वेब सीरीज अपने दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए अश्लील वीडियो का सहारा लेती हैं। उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि हमने एनसीडब्ल्यू और पुलिस महानिदेशक (DGP) के कार्यालय को लिखा है कि ऐसे कई अश्लील वीडियो हैं, और ऐसी सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
रुपाली चाकणकर ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह डीजीपी कार्यालय को पत्र लिखकर उल्लू ऐप पर वेब शो हाउस अरेस्ट की सामग्री, ऑडियो और वीडियो की जांच करने और ऐप के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा था।
शो में कथित अश्लील सामग्री के लिए अभिनेता एजाज खान, निर्माता राजकुमार पांडे और अन्य के खिलाफ अंबोली पुलिस में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो ‘खराब’ हैं और युवाओं के दिमाग पर बुरा असर डालते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
Yavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील
Amravati News: जल जीवन मिशन में लापरवाही का आरोप, अमरावती जिला परिषद पर उठे सवाल
मुंबई को मिलेगी रफ्तार: नैना क्षेत्र की टाउन प्लानिंग योजनाओं को तुरंत मंजूरी देने के CM फडणवीस के निर्देश
हाउस अरेस्ट पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग
पिछले सप्ताह भाजपा नेता और विधान परिषद सदस्य चित्रा वाघ ने भी ‘हाउस अरेस्ट’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और आरोप लगाया था कि इसकी सामग्री अश्लील और समाज, विशेषकर बच्चों के लिए हानिकारक है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऐसी सामग्री को बढ़ावा देने वाले मोबाइल ऐप्लिकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया था।
एजाज खान के रियलिटी शो को लेकर शुरू हुआ विवाद
बता दें कि अभिनेता एजाज खान के रियलिटी शो हाउस अरेस्ट में यौन गतिविधियों से संबंधित सामग्री को लेकर बढ़ते विवाद के बाद स्ट्रीमिंग मंच ‘उल्लू’ से इसे हटा दिया गया है। उल्लू ऐप पर शो ‘हाउस अरेस्ट’ सर्च किये जाने पर शुक्रवार को कोई परिणाम नहीं मिला।
उल्लू ऐप को मुख्य रूप से उसकी वयस्क सामग्री के लिये जाना जाता है। उल्लू ऐप से इस शो को ऐसे समय में हटा दिया गया है, जब शो की एक छोटी वीडियो क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं और अन्य लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और इसने आक्रोश को जन्म दिया।
पुणे में चांद नौशाद ने अन्नपूर्णा मंदिर में किया पेशाब, जमकर हुआ बवाल
राष्ट्रीय महिला आयोग ने शो से जुड़े विवाद का स्वत: संज्ञान लेते हुए उल्लू ऐप के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) विभु अग्रवाल और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी खान को तलब किया तथा शो की सामग्री की कड़ी निंदा की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra women commission writes to ncw to remove obscene content from web shows and apps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह में समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस, रास्ते में हुई महिला की डिलीवरी, जन्म के 5 मिनट बाद नवजात की मौत
Jul 28, 2026 | 01:42 PMनागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
Jul 28, 2026 | 01:41 PMजापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
Jul 28, 2026 | 01:39 PMYavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील
Jul 28, 2026 | 01:33 PMABVMU का बड़ा फैसला: अब डिजिटल निगरानी में होगी मेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कॉलेजों की पढ़ाई
Jul 28, 2026 | 01:32 PMRaksha Bandhan Food Safety: राखी पर मिठाई खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, खुशियां पड़ सकती है फीकी
Jul 28, 2026 | 01:32 PMकुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास
Jul 28, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM












