- Hindi News »
- Crime »
- Bengaluru Murder Case Police Found Mahalakshmi Murderer
Bengaluru Murder Case: पुलिस ने ढूंढ निकाला महालक्ष्मी का कातिल, ओडिशा में पेड़ से लटका मिला आरोपी का शव
बेंगलुरु के दिल दहला देने वाले महालक्ष्मी मर्डर केस में बुधवार को एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। जिस चौथे व्यक्ति को पुल कातिल समझकर कई शहरों में तलाश कर रही थी, वह अब पुलिस के हाथ आ गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बेंगलुरु के दिल दहला देने वाले महालक्ष्मी मर्डर केस में बुधवार को एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। जिस चौथे व्यक्ति को पुल कातिल समझकर कई शहरों में तलाश कर रही थी, वह अब पुलिस के हाथ आ गया है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि पुलिस को वह जिंदा नहीं बल्कि मुर्दा मिला है।
दरअसल जिस मुक्ति रंजन रॉय का पीछा पुलिस कर रही थी, ओडिशा में उसकी लाश एक पेड़ से लटकी मिली है। साथ ही उनका एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने महालक्ष्मी का कत्ल करने की बात कुबूल की है।
पुलिस ने कर ली थी आरोपी की पहचान
महालक्ष्मी हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त मुक्ति रंजन रॉय की पहचान तो पुलिस ने सबसे पहले ही कर ली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस ने कई राज्यों में शुरू कर दी थी। अब पुलिस को उसका शव ओडिशा में एक पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मुक्ति रंजन रॉय ने हत्या की की बात कुबूल की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘स्नैपचैट’ कांड का पर्दाफाश! स्कूली छात्राओं को फंसाकर बनाए अश्लील वीडियो; ब्लैकमेल कर खरीदी बुलेट-iPhone
मास्टरमाइंड निदा खान फरार, एसआईटी सक्रिय, राज्य के घनी आबादी वाले इलाके में छिपी संदिग्ध आरोपी
मवेशियों के अवैध परिवहन पर एलसीबी की बड़ी कार्रवाई, 40.50 लाख का माल जब्त अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 2 आरोपी
अमरावती में ठगी का बड़ा मामला, खुद को पुलिस बताकर लाखों ऐंठे
यह भी पढ़ें:- बॉम्बे HC ने बदलापुर एनकाउंटर पर उठाए सवाल, कहा- मामला गड़बड़ है
कुछ दिन पहले बेंगलुरु में एक महिला का शव उसके घर से टुकड़ों में कटा हुआ बरामद हुआ था। महिला का नाम महालक्ष्मी था। उसका शव फ्रीजर से बरामद किया गया था। पुलिस का मानना है कि घटना के मुख्य संदिग्ध, जिसने महालक्ष्मी की हत्या कर उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काटा था, ने ओडिशा में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। आरोपी महालक्ष्मी का प्रेमी बताया जा रहा है।
गांव गया हुआ है आरोपी
पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुक्ति रंजन रॉय का शव ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव में मिला है। स्थानीय पुलिस ने इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे बेंगलुरु पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दे दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रॉय मंगलवार को अपने गांव गया था, लेकिन उसके बाद वह घर से निकल गया और उसका शव गांव के बाहरी इलाके में मिला। परिवार ने उसके शव की पहचान कर ली है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- अमरावती में यौन शोषण की घटनाओं से हड़कंप, नाबालिग से दुष्कर्म और पिता ने बेटे के साथ की गंदी हरकत
Bengaluru murder case police found mahalakshmi murderer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम तय! BJP-विनोद तावड़े जानते हैं कौन होगा CM, शिवराज सिंह चौहान बने पर्यवेक्षक
Apr 13, 2026 | 11:06 AMChitra Wagh-Priyanka Chaturvedi की मुलाकात, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर मिला समर्थन
Apr 13, 2026 | 11:03 AMSambhajinagar: सावरकर अस्पताल में हंगामा, दवाओं के स्टॉक पर उठाए सवाल; 5 के खिलाफ केस दर्ज
Apr 13, 2026 | 11:03 AM125 साल में पहली बार महिला को सेना की कमान, जानें कौन हैं Susan Coyle, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ने बनाया आर्मी चीफ
Apr 13, 2026 | 10:55 AMसंभाजीनगर में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार; 40 हजार का माल जब्त
Apr 13, 2026 | 10:54 AMNavegaon Nagzira टाइगर रिजर्व बना इको-टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट, 4 नए गेट और नाइट सफारी से बदलेगा पर्यटन
Apr 13, 2026 | 10:54 AMपुणे जिला परिषद में ‘सत्ता का खेल’: समितियों का होगा बंटवारा; नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदाले की पहली अग्नि परीक्षा
Apr 13, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM














