BJP विधायक पर पार्टी की कार्यकर्ता ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, कहा- चेहरे पर पेशाब कर वायरस का इंजेक्शन दिया
कर्नाटक में एक महिला ने BJP विधायक मुनिरत्न पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये है, उसने बताया कि चेहरे पर पेशाब करने व जानलेवा वायरस का इंजेक्शन लगाया था। FIR दर्ज होने के बाद मामला गरमा गया।
- Written By: सौरभ शर्मा
BJP विधायक पर पार्टी की कार्यकर्ता ने लगाए गैंगरेप के आरोप
बेंगलूरु: कर्नाटक में एक महिला की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों ने सनसनी फैला दी है। महिला ने भाजपा विधायक और उनके साथियों पर सामूहिक यौन उत्पीड़न कर चेहरे पर पेशाब करने और एक घातक वायरस का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। यह मामला करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन FIR अब दर्ज की गई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा हुआ है। महिला ने दावा किया है कि वह खुद भाजपा कार्यकर्ता रही है और विधायक ने विश्वास में लेकर उनके साथ यह कृत्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का कहना है कि इस घटना के बाद वह मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट गई थी और जनवरी में अस्पताल में भर्ती होने पर उसे लाइलाज वायरस का पता चला। उसने इस बीमारी को उसी इंजेक्शन से जोड़कर देखा, जिसके बाद 19 मई को उसने आत्महत्या की कोशिश भी की। हालत बिगड़ने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, लेकिन विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विधायक पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
महिला ने आरोप लगाया कि 11 जून 2023 को विधायक के कार्यालय में उनके साथ यह घटना हुई। आरोप है कि विधायक और उनके तीन साथियों ने उसे जबरन कार्यालय बुलाया, कपड़े उतारे और बेटे की हत्या की धमकी देकर सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान एक व्यक्ति इंजेक्शन लेकर कमरे में आया और उसे एक अज्ञात वायरस का इंजेक्शन दिया गया। एफआईआर में यह भी दर्ज है कि उसके चेहरे पर पेशाब किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर खत्म हुआ इंतजार, सोमवार को हो सकता है बड़ा फैसला; 18 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं
पहले झूठे केसों में फंसाया, फिर विश्वास में लेकर बुलाया
शिकायतकर्ता ने बताया कि विधायक पहले भी उस पर पीन्या और आरएमसी यार्ड थाने में झूठे मामले दर्ज करवाते रहे। जेल से रिहा होने के बाद विधायक के कुछ साथियों ने उससे मिलकर कहा कि आरोप हटवाने में मदद की जाएगी। इसी भरोसे में उसे दोबारा कार्यालय बुलाया गया, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ। पुलिस ने इस मामले में सामूहिक बलात्कार, खतरनाक वायरस फैलाने, धमकी देने और महिला की गरिमा भंग करने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
