फरसे से काटा सिर, फिर उसे झोले में भरकर घर पहुंचा और बनाने लगा भोजन…बाराबंकी में रूह कंपा देने वाली वारदात
Barabanki Murder Case: यूपी के बाराबंकी में हैवानियत की हदें पार हो गईं। टिकैतनगर में एक युवक ने मामूली विवाद के बाद फरसे से दूसरे की गर्दन काट दी और कटा सिर लेकर घर चला गया, जहाँ वह खाना बना रहा था।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से रूह कंपा देने वाली एक नृशंस हत्या की खबर सामने आई है। टिकैतनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर के भीतर से इंसान का कटा हुआ सिर बरामद किया गया है। यह घटना बीते शनिवार (28 मार्च) की है, जब एक मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना गहरा गया कि 21 वर्षीय बबलू की हत्या कर दी गई।
क्रूरता की सारी हदें पार
आरोपी ने बबलू की जान लेने के बाद न केवल उसकी गर्दन अलग की, बल्कि कटा हुआ सिर लेकर अपने घर चला गया। वहां वह अत्यंत सामान्य तरीके से भोजन बनाने लगा। परिजनों की सूचना पर जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और आरोपी के घर पहुंची, तो वहां का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। घर में एक तरफ युवक का कटा सिर पड़ा था और दूसरी तरफ आरोपी शांति से खाना पका रहा था।
कैसे हुई यह वारदात?
मृतक बबलू पारा बेहटा गांव का निवासी था। वह अपने तीन भाइयों में ज्येष्ठ था और मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसके पीछे उसकी पत्नी और दो नन्हे बच्चे हैं। शनिवार सुबह जब बबलू बर्फ बेचने निकला, तो परसवाल गांव के पास स्थानीय युवक शंकर से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। आवेश में आकर शंकर ने फरसे से बबलू पर हमला कर दिया और सार्वजनिक रूप से उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
केरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
UP में आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर पुतिन ने जताया दुख, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश
तीन दिनों में 1.40 करोड़ LPG बुकिंग…सरकार ने बताया कितनी हुई डिलीवरी, भारत पहुंच रहे गैस से भरे दो जहाज
पुणे में खूनी इश्क का तांडव! मां के प्रेमी को बेटी के बॉयफ्रेंड ने सरेआम उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार
हत्या के बाद हैवानियत
हत्या को अंजाम देने के बाद शंकर वहां से फरार होने के बजाय कटा सिर उठाकर सीधा अपने निवास पर चला गया। वहां वह बिना किसी पश्चाताप के खाना बनाने लगा। सूचना मिलते ही बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के आदेश पर भारी पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जब पुलिस की टीम शंकर के घर में दाखिल हुई, तो वहां की स्थिति देखकर सबकी रूह कांप गई।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए शंकर को हिरासत में ले लिया। उसके पास से मृतक का सिर और वारदात में प्रयुक्त फरसा भी जब्त कर लिया गया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, प्राथमिक तौर पर यह आपसी रंजिश और सनक का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन इतनी निर्दयता के पीछे के असल कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मां-बहन और भांजे का काटा गला, खुद भी की जान देने की कोशिश, बेंगलुरु में रूह कंपा देने वाली वारदात
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बबलू की मृत्यु से उसका पूरा परिवार उजड़ गया है। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया। इस खौफनाक वारदात के बाद से समूचे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल, आरोपी पुलिस की कस्टडी में है और कानूनी कार्यवाही जारी है।
