- Hindi News »
- Crime »
- Baba Siddiqui Murder Case Accused Dharmaraj And Shiva Mother Made A Big Revelation
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: धर्मराज और शिवा की मां ने किया बड़ा खुलासा, कैसे लॉरेंस गैंग तक पहुंचे आरोपी?
बाबा सिद्दीकी के हत्या करने वाले तीनों शूटर्स में से धर्मराज कश्यप और शिवकुमार उर्फ शिवा कई सालों से मुंबई और पुणे में रहते थे। धर्मराज मुंबई पुलिस की हिरासत में है जबकि शिवा फरार चल रहा है। अब दोनों की मां का बयान भी सामने आया है जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

आरोपी शिवा व धर्मराज की मां (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: एनसीपी (अजित पवार) नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में यूपी कनेक्शन सामने आया है। हत्याकांड के बाद दो शार्प शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, ये दोनों शार्प शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंडारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। धर्मराज को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि शिवा फरार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि धर्मराज और शिवकुमार दोनों कई सालों से मुंबई और पुणे में रहते थे, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में कब और कैसे आए, यह किसी को नहीं पता। अब दोनों की मां का बयान भी सामने आया है जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। इस हत्याकांड में शामिल धर्मराज कश्यप की मां कुसुमा ने बताया कि वह बहराइच जिले के गंडारा गांव की रहने वाली हैं।
यह भी पढ़ें:- जानिए कौन हैं बाबा सिद्दीकी? कैसे महाराष्ट्र की सियासत में जमाए पैर और बन गए लोगों की पहली पसंद
सम्बंधित ख़बरें
धुले में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’, चार घंटे में अपराधियों पर बड़ा एक्शन; रातभर गूंजते रहे सायरन
नाबालिग छात्र की शिकायत पर बेरहम पिता पर एफआईआर, बेटे को कपड़ा प्रेस की इस्त्री से देता था चटके
Nashik Crime: पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; 30 लाख के आभूषण जब्त
साजिद पठान को बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी, विधायक बोले -स्पीकर ने मुझे बोलने नहीं दिया
मुंबई नहीं पुणे में रहता था बेटा
उन्होंने बताया कि धर्मराज कश्यप उनका बेटा है। उन्होंने इस हत्याकांड के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस के आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि उनका बेटा दो महीने से मुंबई में रह रहा है, वह मुंबई नहीं बल्कि स्क्रैप के कारोबार के लिए पुणे गया था। उन्होंने बताया कि उनके पांच बेटे हैं, जिसमें धर्मराज कश्यप सबसे छोटा है।
क्या बोलीं शिवकुमार की मां?
दूसरी ओर इस हत्याकांड के दूसरे आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा की मां सुमन ने बताया कि शिवकुमार उर्फ शिवा उनका बेटा है। जब सुमन से इस हत्याकांड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इस हत्याकांड की जानकारी नहीं थी, हमें सुबह इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि उनका बेटा ऐसा नहीं था। वह पुणे में कबाड़ का काम करता था। उन्होंने कहा कि उसका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें:- बाबा सिद्दीकी की हत्या में आया लॉरेंस बिश्नोई का नाम! यूपी और हरियाणा के शूटर्स से पूछताछ कर रही पुलिस
दूसरी ओर इस मामले की जानकारी देते हुए गंडारा गांव की प्रधान के पति मोहम्मद हसनैन ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच इस हत्याकांड की जांच कर रही है, जो भी आरोपी होंगे उनका पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि धर्मराज दो महीने पहले और शिवा सात-आठ महीने पहले गया था। ये लोग फोन पर बहुत कम बात करते थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ऐसा कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं कह सकते या हो सकता है कि वे किसी साजिश का शिकार हो गए हों।
Baba siddiqui murder case accused dharmaraj and shiva mother made a big revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS में भर्ती संकट: नागपुर समेत कई केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा सटीक जवाब
Feb 27, 2026 | 04:52 PMखगोलीय घटना: कल एक ही रेखा में दिखेंगे 6 ग्रह, सूर्यास्त के आधे घंटे बाद देख सकेंगे नजारा
Feb 27, 2026 | 04:45 PMअजित पवार प्लेन हादसा: रोहित पवार ने CM फडणवीस को सौंपे ‘सीक्रेट’ सबूत, FIR और जांच को लेकर किए बड़े खुलासे
Feb 27, 2026 | 04:34 PMसिंदी रेलवे में चला बुलडोजर: 30 साल पुराना अतिक्रमण जमींदोज, वन विभाग की 3 हेक्टेयर भूमि से हटाए 82 मकान
Feb 27, 2026 | 04:34 PMIND W vs AUS W: जॉर्जिया वॉल के शतक से जीता ऑस्ट्रेलिया, भारत को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज किया अपने नाम
Feb 27, 2026 | 04:30 PMनज़रदोष से कैसे पाएं छुटकारा? होली के दिन कर लें ये उपाय, मिलेगी मुक्ति
Feb 27, 2026 | 04:29 PMमहाराष्ट्र में अवैध वाहनों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 1 मार्च से चलेगा अभियान, मंत्री सरनाईक ने RTO को दिए निर्देश
Feb 27, 2026 | 04:19 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














