Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Baba Siddique Death: पुलिस ने दो हमलावरों को किया गिरफ्तार, बरामद की मैगजीन

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। अभी तक दो शूटरों को हिरासत में लिया गया है और तीसरा मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मैगजीन भी बरामद की और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच अभी भी जारी है।

  • Written By: रोजी सिन्हा
Updated On: Oct 13, 2024 | 07:20 AM

बाबा सिद्दीकी (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुबंई: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। अभी तक दो शूटरों को हिरासत में लिया गया है और तीसरा मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मैगजीन भी बरामद की और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच अभी भी जारी है।

कैसे हुई वारदात?
बाबा सिद्दीकी करीब 9.15 बजे ऑफिस से निकले थे। बताया जा रहा है कि फायरिंग के वक्त बाबा सिद्दीकी अपने ऑफिस के पास पटाखे फोड़ रहे थे। पटाखे फोड़ते वक्त अचानक कार से तीन लोग उतरे, तीनों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली लगने से बाबा सिद्दीकी गिर पड़े। इसके बाद लोगों ने उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

#WATCH | Maharashtra: Outside visuals from NCP leader Baba Siddique’s residence in Mumbai. He was shot near Nirmal Nagar in Bandra and later succumbed to bullet injuries at Lilavati Hospital. His body has been shifted to Cooper Hospital for post-mortem pic.twitter.com/MZ8vhq4Xmv — ANI (@ANI) October 13, 2024

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन

होली पर सख्ती: ठाणे RPF का जागरूकता अभियान, लोकल पर गुब्बारे-पत्थर फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच आदित्य ठाकरे को याद आए मनमोहन सिंह, मोदी सरकार से अर्थव्यवस्था पर मांगा स्पष्टीकरण

मुंबई में एटीएस की बड़ी स्ट्राइक: गोवंडी-कुर्ला से 4 संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तान और ISIS कनेक्शन की जांच

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। ओवैसी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या बेहद निंदनीय है। यह महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ हैं।

यह भी पढ़े -Baba Siddique: बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं से घिरे रहते थे बाबा सिद्दीकी, इस खास जगह से था उनका ताल्लुक

पटाखों के बीच हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक पटाखों के शोर के बीच उन पर फायरिंग हुई। पुलिस की ओर से अभी तक दो आरोपियों को काबू किया गया है। इसके अलावा पुलिस की ओर से सुपारी किलिंग के एंगल पर भी जांच की जा रही है। सिद्दीकी की हत्या पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाएं है।

पहले कांग्रेस पार्टी में रह चुके है सिद्दीकी
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी पहले कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं। बाद में वे एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हो गए थे। बाबा सिद्दीकी कांग्रेस में तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे मंत्री भी रह चुके हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव से पहले वे एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े- Baba Siddique Death: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

 

 

Baba siddique death police arrested two attackers recovered magazine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2024 | 06:58 AM

Topics:  

  • Baba Siddique
  • CM Ek Nath Shinde
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.