Akola News: अकोला में नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश, 97 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद
Fake Indian Currency Notes: अकोला पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने नकली भारतीय मुद्रा के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
अकोला नकली नोट - फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Police Action: अकोला पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने भारतीय मुद्रा की नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के नोटों सहित कुल 97 हजार रुपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चलाने की तैयारी में थे।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर को गुप्त सूचना मिली थी कि निकटवर्ती गुडधी निवासी चंदन घांडोरे अपने पास बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा की नकली नोटें रखे हुए हैं और उन्हें बाजार में असली नोटों की तरह चलाने के उद्देश्य से रेलवे गेट, गुडधी मार्ग से ले जाने वाला है।
मास्टरमाइंड की तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक को इसकी जानकारी दी गई। उनके निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी के मार्गदर्शन में तत्काल विशेष टीम गठित कर छापेमारी की योजना बनाई गई। एलसीबी की टीम ने गुडधी के आलियाबाद रोड पर जाल बिछाकर चंदन घांडोरे (43), निवासी गुडधी, को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के 21 नोट बरामद हुए। जांच में ये सभी नोट भारतीय मुद्रा की नकली नोटें निकलीं।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
पूछताछ में खुली रैकेट की परतें
चंदन से पूछताछ में पता चला कि उसने ये नकली नोटें मुर्तिजापुर के पठानपुरा निवासी जहीरोददीन जबीरोददीन से ली थी। इसके बाद एलसीबी की टीम तत्काल मुर्तिजापुर पहुंची और आसरा फाटा चौक पर जाल बिछाकर जहीरोददीन जबीरोददीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 500 रुपये के 173 नकली नोट बरामद किए गए। जहीरोददीन से पूछताछ में तीसरे आरोपी विठ्ठल वारोकार (35), निवासी गुडधी, का नाम सामने आया, पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने खुलासा किया कि नकली नोटें बुलढाना जिले के डोणगांव निवासी एक व्यक्ति से लाई गई थी। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़े: Bhandara News: साकोली रोजगार मेले में 11 कंपनियों की भागीदारी, 37 युवाओं का चयन
आरोपी रच रहे थे साजिश
प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी नकली नोटों को असली बताकर बाजार में खपाने की साजिश रच रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 97 हजार रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की है। तीनों आरोपियों चंदन धांडोरे, जहीरोददीन जबीरोददीन तथा विठ्ठल वारोकार के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
