Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP: अस्पताल में पथरी के इलाज के नाम पर किडनी चोरी, खुलासा होने पर उड़े मरीज के होश

Crime news : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने आए एक किसान की किडना निकाल ली गई है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Aug 16, 2025 | 02:56 PM

कुशीनगर का प्राइवेट अस्पताल (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

A Farmer’s Kidney Was Stolen In Kushinagar : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कुशीनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने आए किसान की किडनी गायब करने का मामले सामने आया है। जांच कराने पर इस बात का खुलासा हुआ है।

कोटवा बाजार स्थित न्यू लाइफ केयर अस्पताल में एक व्यक्ति ने किडनी चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का नाम अलाउद्दीन है, जो पेशे से किसान हैं और कोटवा के नजदीक रामपुर खुर्द गांव के निवासी हैं। पीड़ित अलाउद्दीन के अनुसार, कुछ माह पहले उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ था। स्थानीय डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई गई तो पथरी की समस्या सामने आई। इसके बाद 14 अप्रैल 2025 को वह इलाज के लिए न्यू लाइफ केयर अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में रातों-रात कर दिया गया ऑपरेशन

पीड़ित किसान ने अस्पताल के संचालक इमामुद्दीन और तार मोहम्मद से मुलाकात की। अस्पताल ने बताया कि आंत में पथरी है और तत्काल ऑपरेशन जरूरी है। मरीज का कहना है कि रातों-रात बिना किसी विशेषज्ञ सर्जन के ऑपरेशन कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO

NEET Student Death Case: हॉस्टल में नीट छात्रा के साथ क्या हुआ था? परिजनों से बंद कमरे में हुई मैराथन पूछताछ

अमरावती जिले में तीन सड़क हादसे: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो की मौत, एक युवक गंभीर घायल

दवा से शुरू हुई लव स्टोरी…दारू पर हुआ दर्दनाक अंत, शुभम-लक्ष्मी को दोस्तों ने ही क्यों उतार दिया मौत के घाट?

अल्ट्रासाउंड करने के बाद हुआ खुलासा

ऑपरेशन के बाद अलाउद्दीन को लगा कि अब समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन उसकी हालत दिनों-दिन बिगड़ती चली गई। जब उन्होंने अस्पताल से दोबारा संपर्क किया तो उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन तब भी आराम नहीं मिला। आखिरकार जब उन्होंने किसी अन्य बड़े अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया, तो किसान के  होश उड़ गए। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि उनकी बाई किडनी गायब है।

यह भी पढ़ें : मुंबई में नकली नोट छापने वाला ठग गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नोट बरामद

जांच में जुटी पुलिस

इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद अलाउद्दीन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कुशीनगर के एसपी के निर्देश पर न्यू लाइफ केयर अस्पताल के संचालकों इमामुद्दीन और तार मोहम्मद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। सीएचसी कोटवा के चिकित्सा प्रभारी सीमांत ने भी कहा कि ऐसे मामले बेहद गंभीर हैं और अगर किडनी चोरी की पुष्टि होती है तो यह कानून और मानवता दोनों के खिलाफ है। जांच पूरी पारदर्शिता से होगी।

A farmer who came to a hospital in kushinagar for treatment of kidney stone was stolen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 08:10 PM

Topics:  

  • Crime In UP
  • Crime News
  • Kushinagar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.