मरे हुए मच्छर ने पकड़वाया चोर, जिसका पीया खून; वही निकला अपराधी
Theft in China: चीन में मरे हुए मच्छर ने चोर को पकड़वा दिया। दरअसल जिस घर में चोर ने चोरी करने गया था उसमें वह आराम करने लगा। जब उसे मच्छर ने काटा तो उसने मच्छरों को मार दिया।
- Written By: Saurabh Pal
फाइल फोटो- चोर, मच्छर
China News: चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक ने दीवार पर बैठे मच्छरों को मार दिया था। पुलिस ने इन्हीं मच्छरों के खून के नमूनों को दीवार से कलेक्ट किया और डीएनए जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट में चोर के खून से मच्छरों का सैंपल मैच कर गया, जिसके बाद चोर को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने बेहद दिलचस्प तरीके से एक चोर को पकड़ लिया। 2 मरे हुए मच्छरों की मदद से उसे चोर को पकड़ने में मदद मिली।
सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये घटना चीन की है। पुलिस ने मरे हुए मच्छरों के खून के डीएनए टेस्ट के जरिए चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 11 जून को चीन के फूजियन प्रांत के एक घर में चोरी हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले चोर ने घर में मौजूद मच्छरों को मार दिया था।
दीवार पर लगे खून से लिया नमूना
पुलिस ने इन्हीं मच्छरों के खून के नमूनों को दीवार से कलेक्ट किया और डीएनए जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट में चोर के डीएनए से मच्छरों का सैंपल मैच कर गया, जिसके बाद चोर को अरेस्ट कर लिया गया। मच्छरों ने चोर को काट लिया था। ऐसे में जब चोर ने उन मच्छरों को मारा तो उनका खून दीवार पर ही चिपक गया। इन खून के धब्बों को जांच अधिकारियों ने देख लिया, क्योंकि दीवारों पर नया-नया पेंट हुआ था। लिविंग रूम की दीवार पर दो मरे हुए मच्छर और खून के धब्बे मिलने के बाद अधिकारियों ने बेहद सावधानीपूर्वक खून के नमूनों को दीवार से इकट्ठा किया और डीएनए की जांच के लिए भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर में लव जिहाद का मामला: पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का केस दर्ज
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
Amravati News: अमरावती में रेत तस्करी का भंडाफोड़, 45.87 लाख का माल जब्त, 8 आरोपी नामजद
प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
मच्छर के खून में मिला चोर का डीएनए
जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि डीएनए के सैंपल्स चाई सरनेम के एक संदिग्ध व्यक्ति के थे, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस तरह घटना के 19 दिन बाद चोर की गिरफ़्तारी हुई, वो भी मरे हुए मच्छरों के ब्लड सैंपल की मदद से। पूछताछ के बाद चाई ने 4 अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
ये भी पढ़ें-प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के सबसे बड़े होटल को लगाई आग, लोग बोले- अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी…
चोर ने घर में रात बिताई थी
पुलिस ने बताया कि जब वे घर पर पहुंचे, तो दरवाजा भीतर से बंद था। ऐसे में अंदाजा लगाया गया कि चोर बालकनी से अपार्टमेंट में घुसा होगा। उसने कई कीमती चीजों की चोरी की थी। जांच अधिकारियों को घर के किचन में कुछ नूडल्स और अंडे के छिलके भी मिले, मतलब मालिक की गैरमौजूदगी में चोर ने घर में ही रात गुजारी थी। उसने मालिक के बेडरूम में जाकर कंबल भी इस्तेमाल किया था। घर से एक इस्तेमाल की हुई मॉस्किटो क्वाइल भी मिली।
