मुंबई में डेवलपर पर ने 55 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, मालिकों को बिना बताए दूसरों को बेच दिए फ्लैट
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक डेवलपर पर एक पुनर्विकसित की जा रही इमारत में रह रहे लोगों से कथित तौर पर 55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया है।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डेवलपर ने एक इमारत के रीडेवलपमेंट का काम लिया। लेकिन तय सीमा पर काम करने के नहीं दिया। साथ ही इमारत के कुछ फ्लैट दूसरों को बेच दिए। इस धोखाधड़ी का पता चलते ही मालिकों ने पुलिस में डेवलपर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक डेवलपर पर एक पुनर्विकसित की जा रही इमारत में रह रहे लोगों से कथित तौर पर 55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया है। बुधवार को अधिकारियों ने कहा कि इमारत में रहने वाले लोगों से अनुमति लिए बिना उनके फ्लैट बेचकर यह धोखाधड़ी की गई।
अधिकारियों के अनुसार अमरजीत शुक्ला और उनकी कंपनी ‘मिड सिटी हाइट्स’ को पश्चिमी उपनगर वर्सोवा में यारी रोड पर स्थित एक इमारत के रीडेवलपमेंट का काम मिला और उसने निवासियों को निर्धारित समय के अंदी उनके घर उन्हें सौंपने का वादा किया था। बताया जा रहा है कि इमारत में 13 निवासियों के 14 फ्लैट थे।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 8 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
दिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
एक बेटा एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचा, दूसरे पायलट बेटे ने उड़ाई फ्लाइट, मां का गर्व भरा पल वायरल
यह भी पढ़ें:– उद्धव ठाकरे के चीखने-चिल्लाने का असर, अब हो रही है CM और मंत्रियों के हेलीकॉप्टर की जांच
बिना बताए फ्लैट दूसरों को बेच दिए
मिली जानकारी के अनुसार परियोजना पूरी होने से पहले बिल्डर अमरजीत शुक्ला ने कथित तौर पर कुछ फ्लैट उनके मालिकों को सूचित किए बिना दूसरों को बेच दिए। उन्होंने कहा कि जब लोगों को तय समय में वादे के मुताबिक फ्लैट नहीं मिले तो उन्होंने इसकी वजह पता लगाने के कोशिश की। इसके बाद मालिकों को पता चला कि डेवलपर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।
डेवलपर पर मामला दर्ज
इसके बाद इमारत में रहने वाले लोगों ने वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और डेवलपर अमरजीत शुक्ला पर 55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। वर्सोवा पुलिस ने डेवलपर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के बीच अजित पवार को सुप्रीम कोर्ट का झटका; शरद पवार की फोटो और पार्टी के नाम को लेकर दिए ये निर्देश
पुलिस ने कहा कि आरोपी डेवलपर अमरजीत शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। जल्द ही आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
