Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

36 साल की महिला को 18 साल के लड़के से हुआ प्यार, तीन माह के भांजे को लेकर हो गई फरार, यहां समझिए पूरी कहानी

Crime News: मांडवी पुलिस थाना के निरीक्षक संजय हजारे ने बताया कि महिला 18 फरवरी की दोपहर पालघर के वसई इलाके के मांडवी से अपनी भाभी के बेटे को घुमाने के बहाने ले गई और फरार हो गई।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 11, 2025 | 10:52 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पालघर: इश्क में लोग हदें पार करते हैं। सरहदें पार करते हैं। कभी समाज उन्हें शर्मशार करता है तो कभी वो समाज को शर्मशार करते हैं। महाराष्ट्र के पालघर से भी एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां प्यार में हदें भी पार की गई हैं और समाज को शर्मशार करके राज्य की सरहदें भी पार कर दी गई हैं।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 36 वर्षीय एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करने के इरादे से अपने तीन माह के भांजे को अगवा कर यह दिखाने की कोशिश की वह बच्चा महिला और उसके प्रेमी का है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला बच्चे को बिहार के नालंदा ले गई थी जहां से पुलिस ने उसे बचाया और महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मांडवी पुलिस थाना के निरीक्षक संजय हजारे ने बताया कि महिला 18 फरवरी की दोपहर पालघर के वसई इलाके के मांडवी से अपनी भाभी के बेटे को घुमाने के बहाने ले गई और फरार हो गई। जब परिजनों को बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

नालंदा से हुई गिरफ्तार

इसके बाद मांडवी पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचनाओं की मदद से महिला की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि वह बिहार के नालंदा में है। पुलिस टीम नालंदा पहुंची और वहां की संभागीय खुफिया इकाई (डीआईयू) की मदद ली। मांडवी पुलिस ने नालंदा डीआईयू और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बिहार-झारखंड सीमा के पास मीरनगर स्थित सूर्यचक गांव में कुछ घरों पर छापेमारी की और महिला को बच्चे के साथ एक घर में पाया।

बच्चे को बचाकर उसके परिवार को सौंप दिया गया और महिला को रविवार को मांडवी लाया गया। महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन वह बिहार में अपने प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती थी।

क्राइम से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी को यह नहीं बताया था कि वह पहले से विवाहित है और उसके बच्चे हैं। उसने खुद को अविवाहित और गर्भवती होने का दिखावा किया और अपनी भाभी के बेटे को अगवा कर प्रेमी को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि बच्चा उनका है।

महिला ने वीडियो कॉल पर भी अपने प्रेमी को बच्चे को दिखाया ताकि उसे अपने झूठे दावे पर यकीन दिला सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की योजना प्रेमी के साथ घर बसाने की थी और बच्चे को वह अपने नए जीवन की शुरुआत के प्रमाण के रूप में पेश करना चाहती थी। मामले की जांच जारी है।

A 36 year old woman fell in love with an 18 year old boy ran away with her three month old nephew

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2025 | 10:52 AM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra News
  • Palghar

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

3

सोलापुर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेश किए सबूत, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

4

‘यारा तेरी यारी को मैंने तो…’ और नप गए तहसीलदार, विदाई समारोह में गाना गुनगुनाना पड़ा महंगा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.