Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुड्डे-गुड़ियों से खेलने की उम्र में 12 साल की बच्ची ने दिया खौफनाक घटना को अंजाम, जानकर कांप जाएगी रूह

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 12 साल की बच्ची ने 4 साल के बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी। कत्ल के बाद बच्ची ने उसका सिर पत्थर से कूंचा और शव एक गड्ढे में छिपा दिया। इस खौफनाक घटना से सभी हैरान हैं।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Mar 20, 2025 | 09:24 PM

ग्वालियर में 4 साल के बच्चे की हत्या कर सिर पत्थर से कूंचा।

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश की घटना ने सभी का दिल दहला दिया है। प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक चार साल के बच्चे की बड़ी ही बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई और फिर उसका सिर पत्थरों से कूंच कर एक गड्ढ़े में छिपाकर मिट्टी और ईंटों से ढक दिया गया। हैरान करने वाली बात ये है कि यह घटना महज 12 साल की एक बच्ची ने अंजाम दी है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ बच्ची को हिरासत में ले लिया है।

बच्ची ने मासूम की हत्या क्यों की इस बात का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपी बच्ची से पुलिस पूछताछ कर रही है। मृत बच्चे का नाम देवराज वंशकार था। उसके पिता राजकुमार वंशकार मजदूरी करता है। उत्तर प्रदेश से वह पत्नी और चार बच्चों के साथ मजदूरी करने आया था और डीईओ के पास निर्माणाधीन छात्रावास की बिल्डिंग में रहता है।

देवराज को बेर खिलाने गई थी आरोपी बच्ची

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम से देवराज लापता था। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो तलाश शुरू हुई। पूछताछ के दौरान राजकुमार वंशकार की तीसरी बच्ची ने बताया कि आरोपी बालिका देवराज को बेर खिलाने के लिए साथ ले गई थी। उसके बाद वापस लेकर नहीं लौटी।

सम्बंधित ख़बरें

टेप की जगह काटा नवजात का अंगूठा, फर्श पर गिरा मांस का लोथड़ा; इंदौर में रूह कंपा देने वाली लापरवाही

73 साल के BJP विधायक ने 30 साल के ‘महाराज’ के बेटे के पैरों में छुककर नमन: VIDEO देख जनता हैरान

भरोसे की आड़ में करोड़ों की चपत! 2 दाल मिल मालिकों से 6.25 करोड़ की ठगी, मुंबई-जबलपुर के ठगों पर FIR

जालना में मासूम का दिनदहाड़े अपहरण, 4 घंटे में मासूम सुरक्षित-जालना पुलिस की बड़ी कामयाबी

ऐसे दिया खौफनाक घटना को अंजाम

पुलिस के मुताबिक आरोपी बालिका पहले बहलाफुसलाकर देवराज को अपने साथ ले गई। सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप के पास उसने पहले गला घोंट कर देवराज को मार डाला। इसके बाद पत्थर से उसका सिर कूंच डाला और बाद में पिलर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में उसका शव फेंककर ईंट-पत्थर से उसे ढक दिया। पुलिस ने तलाश शुरू की तो उसका शव बरामद हुआ।

क्राइम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आखिर क्यों बच्ची ने की देवराज की हत्या

यह बात मन का झकझोर देने वाली है कि आखिर 12 साल की बच्ची इस खौफनाक घटना को कैसे अंजाम दे सकती है। चार साल के मासूम देवराज से एक बालिका की क्या दुश्मनी हो सकती है। पुलिस इस मामले में बच्ची से पूछताछ कर रही है लेकिन हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।

12 years old girl brutally killed 4 years old boy in gwalior

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 09:24 PM

Topics:  

  • Crime
  • Gwalior
  • Madhya Pradesh News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.