Akola Crime: ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत मुर्तिजापुर शहर पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश कत्ल के लिए रखे गए पशुओं के संदर्भ में छापा मारकर कार्रवाई की.इस दौरान पुलिस ने कुल 5 बैल जब्त किए जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है. साथ ही एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के आदेशानुसार शहर में अवैध गोवंश कत्ल रोकने के लिए विशेष अभियान चल रहा है.
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुरानी बस्ती क्षेत्र के मोहम्मदिया प्लॉट स्थित एक गोठे में छापा मारा गया. वहां कत्ल के लिए रखे गए बैल मिले जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया. इस मामले में आरोपी मुशीर अहमद जमीर अहमद 45, निवासी कसाबपुरा, पुरानी बस्ती के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है.
जब्त किए गए सभी पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए श्री पुंडलिक महाराज गौरक्षण संस्था को सुपुर्द किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी वैशाली मुले के मार्गदर्शन में की गई.