भंडारा: रेत माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पालांदुर-दिघोरी में 36 लाख का माल जब्त, वाहन कब्जे में
भंडारा में रेत तस्करी के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 36 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया।
Bhandara Police News: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने पालांदुर और दिघोरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेत से लदे वाहन जब्त किए हैं। दोनों मामलों में कुल 36.36 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।
पालांदुर में 30 लाख की कार्रवाई
पहली कार्रवाई 2 अप्रैल की शाम पालांदुर थाना अंतर्गत मौजा मुरमाड़ी (तुप.) परिसर में की गई। गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने एमएच 36 एए 2399 नंबर के टिप्पर को रोककर जांच की, जिसमें बिना अनुमति 5 ब्रास रेत पाई गई।
पुलिस ने टिप्पर सहित कुल 30.30 लाख रुपये का माल जब्त कर चालक हरिश्चंद्र रामकृष्ण बागड़े (32, निवासी दैतमांगली) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
दिघोरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
दूसरी कार्रवाई 2 अप्रैल की सुबह दिघोरी थाना क्षेत्र में बारवा-तई मार्ग पर की गई। पुलिस ने एमएच 35 जी 7640 नंबर के आयशर ट्रैक्टर को रोका, जिसकी बिना नंबर की ट्रॉली में 1 ब्रास अवैध रेत भरी मिली।
इस कार्रवाई में 5 लाख का ट्रैक्टर, 1 लाख की ट्रॉली और 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 6.06 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी सुशील धनराज संजे (26) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
