Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में विस्फोट, हादसे में 9 की मौत; केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Chhattisgarh News: पीएमओ ने पोस्ट में आगे कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 14, 2026 | 09:12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhattisgarh Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक भीषण बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो है, जबकि 20 मजदूर और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से लिखा कि छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक पावर प्लांट में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

सीएम साय ने भी दुख जताया

पीएमओ ने पोस्ट में आगे कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित ‘वेदांता पावर प्लांट’ में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में कुछ श्रमिकों के निधन और घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Chhattisgarh News: सक्ती पावर प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूरों की मौत, 15 घायल; इलाके में मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री? ममता बनर्जी ने क्यों मांगा पीएम मोदी का इस्तीफा? बंगाल के मैदान में छिड़ी नई जंग

नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?

16, 17, 18 अप्रैल….भारत एक बड़ा फैसला लेने जा रहा, विज्ञान भवन में PM मोदी ने किया ऐलान

घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है, राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। घटना की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: सक्ती पावर प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूरों की मौत, 15 घायल; इलाके में मचा हड़कंप

हादसे में अब तक 9 की मौत

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ। जहां इलाके में मौजूद एक प्राइवेट पावर प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे के वक्त प्लांट में काम कर रहे 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।

Vedanta power plant boiler blast chhattisgarh central government compensation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2026 | 09:12 PM

Topics:  

  • Blasts
  • Chhattisgarh
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.