Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया, बुरगुम के जंगलों चल रहा ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ में बुरगुम के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। नक्सलियों के शवों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 16, 2025 | 10:40 AM

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

Follow Us
Close
Follow Us:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमलों का सुरक्षाबलों की ओर से लगातार जवाब दिया जा रहा है। तीन दिन पहले बीजापुर में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई थी। जबकि अभी भी बुरगुम के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दो को उन्होंने ढेर कर दिया है। उनके हथियारों को भी जवानों ने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक बस्तर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया है जिसमें एक कमांडर बताया जा रहा है। बुरगुम के जंगलों में कार्रवाई अभी भी जारी है। जवानों को जंगल में नक्सलियों के शवों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं।

कोंडागांव और नारायणपुर की सीमा क्षेत्र में मुठभेड़
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमावर्ती इलाकों किलम-बरगुम के जंगलों में नक्सली छिपे हुए हैं। जानकारी पर कोंडागांव से सुरक्षाबल और और बस्तर के जवानों की एक टीम 15 अप्रैल मंगलवार को ही जंगलों में सर्च ऑपरेशन में निकली थी। अभियान के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग की जाने लगी। इस दौरान दो नक्कसली जवानों के निशाने पर आ गए। गोली लगने से दो नक्सली वहीं ढेर हो गए।

जवानों ने ईनामी कमांडर को किया ढेर
नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जवानों कमांडर को ही ढेर कर दिया है। मंगलवार की रात काफी देर तक मुठभेड़ चलती रही। बुधवार की सुबह जब नक्सलियों की तरफ से गोलियां चलनी बंद हुईं तो सुरक्षा बल के जवान की जंगल के अंदर की ओर आगे बढे़ तो वहां दो शव बरामद हुए। मारे गए नक्सलियों में पूर्वी बस्तर के खूंखार लड़ाके हैं। इनमें से एक कमांडर डीवीसीएम हलदर और दूसरा एसीएम रामे है। बताया जा रहा है कि हलदर पर 8 लाख रुपये का इनाम था जबकि रामे 5 लाख रुपये का इनामी था।

छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दांतेवाड़ा और बीजापुर में भी हुई थी मुठभेड़
हाल ही में अभी दांतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर भी मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान जवानों ने जवाबी फायरिंग में तीन नक्सलियों को मार गिराया था। इलाके को करीब 400 जवानों ने घेर लिया था। सूचना मिली थी कि काफी संख्या में नक्सली यहां छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। नक्सलियों के हथियार भी बरामद हुए थे। इस साल अब तक 140 से अधिक नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन में ढेर कर दिया है।

Two naxalites killed in chhattisgarh encounter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2025 | 09:02 AM

Topics:  

  • Chhattisgarh Naxalites
  • Chhattisgarh News
  • Encounter

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रेमिका की शादी से बौखलाया प्रेमी, ससुराल भेज दिया बम का पार्सल, बाल-बाल बचे लोग

2

गृह मंत्री शाह से CM साय की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन अभियानों की दी जानकारी

3

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार

4

सुकमा में 5 लाख का इनामी नक्सली गोंडा ढेर, मुठभेड़ स्थल से घातक हथियार बरामद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.