गृह मंत्री शाह से CM साय की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन अभियानों की दी जानकारी
Chhattisgarh CM साय ने गृह मंत्री शाह से आज मुलाकात की। उन्होंन गृह मंत्री को छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल के विरूद्द अभियानों की जानकारी के साथ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम पर चर्चा हुई।
- Written By: सौरभ शर्मा
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (फोटो- सोशल मीडिया)
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर गृह मंत्री से चर्चा। मुख्यमंत्री साय ने गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
समन्वित विकास और सुरक्षा’ नीति के तहत माओवादी प्रभाव पर प्रहार
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘समन्वित विकास और सुरक्षा’ नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देशभर का आदिवासी समाज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
राहुल गांधी के बयान पर भड़के नितिन नवीन, पूछा क्या दुनिया भर में तिरंगे का सम्मान बढ़ाना गद्दारी?
रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, एक बार फिर दिया विवादित बयान; बोले- पीएम और गृह मंत्री गद्दार हैं
सीएम साय ने गृह मंत्री शाह का आभार जताया
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास और सुरक्षा में केंद्रीय गृह मंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की इन पहलों की सराहना की। उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का वादा किया।
यह भी पढ़ें: ‘सिर से सामान गिरा और मच गई भगदड़’, संसद में मंत्री ने बताया कैसे मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, और आर्थिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
