17 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी फिर गायब! 4 दिनों से नहीं मिल रहा लोकेशन, सरगुजा वन विभाग की बड़ी लापरवाही

Surguja Kabra Elephant Terror: कबरा हाथी को लेकर वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 6 दिनों के बाद पकड़ में आए हाथी के गले में लगाए रेडियो कॉलर आईडी अब तक एक्टिव नहीं हो पाया है।
Chhattisgarh kabra elephant terror news, chhattisgarh news,
कबरा हाथी को लेकर वन विभाग की लापरवाही(सोर्स - नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • कबरा हाथी को लेकर वन विभाग की बड़ी लापरवाही।

  • चार दिनों से बंद है लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम।

  • 17 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है कबरा हाथी।

  • इधर ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत का माहौल।

Chhattisgarh Kabra Elephant Location Mission: छह दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद कबरा हाथी के गले में रेडियो कॉलर आईडी लगाई गई ताकि उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके और उसकी लोकेशन आसानी से ट्रैक हो सके। लेकिन हैरानी की बात है कि कॉलरिंग के चार दिन बाद भी यह सिस्टम चालू नहीं हो पाया है। मोबाइल पर हाथी की लोकेशन का मैसेज तक नहीं पहुंच रहा। इधर रात से कबरा हाथी का कोई पता नहीं चल सका है। वन विभाग के कर्मचारी एंटीना लेकर जंगलों में उसकी तलाश कर रहे हैं।

6 दिनों बाद पकड़ में आया कबरा हाथी

दरअसल कबरा हाथी की लगातार बढ़ती गतिविधियों और जनहानि की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने उसकी निगरानी के लिए रेडियो कॉलरिंग का फैसला लिया था। करीब छह दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी के गले में रेडियो कॉलर आईडी लगाई गई। लेकिन अब इसी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका की कंपनी से रेडियो कॉलर खरीदा गया है। सिस्टम चालू नहीं होने पर कंपनी से लगातार संपर्क किया जा रहा है। कंपनी ने जल्द ही इसे ठीक करने का भरोसा दिया है।

Chhattisgarh kabra elephant terror news, chhattisgarh news,
गजब है NMDC का विज्ञान! 20 साल स्थिर रहने का दावा और धंस गया 40 फीट मलबा, देखिए तबाही का मंजर

अब तक 17 लोगों की मौत

कबरा हाथी ने अब 17 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। जानकारी के अनुसार कबरा हाथी कभी भी हिंसक हो जाता है। बीते दिनों एक साथ दो लोगों को कुचल कर मार डाला। वहीं अन्य हाथियों के झुंड में शामिल होने के बाद वहां भी हाथियों के साथ लड़ाई की। दूसरी ओर पकड़ में आने के बाद भी वन विभाग की टीम लापरवाही बरत रही है।

Chhattisgarh kabra elephant terror news, chhattisgarh news,
राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ की धमक,विधायक ललित चंद्राकर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री

कर्मचारियों की नजरों से ओझल हुआ हाथी

वहीं रात में कोहरे और बारिश के बीच कबरा हाथी कर्मचारियों की नजरों से ओझल हो गया। रामगढ़ की पहाड़ी के जंगल में हाथी के पैरों के निशान मिलने के बाद ट्रैकर और वनकर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं। रेडियो कॉलर के साथ मिले एंटीना की मदद से भी हाथी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद वन विभाग की यह तरकीब काम नहीं आ रही है। इससे एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

जनहानि की बढ़ रही आशंका

लगातार हाथी के द्वारा की जा रही जनहानि के बीच वनकर्मियों द्वारा कॉलर आईडी लगाने की सूचना मिलने पर जहां लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी। वहीं अब लोगों को डर के साये में जीना पड़ रहा है। क्योंकि हाथी की सही लोकेशन अब वन विभाग के पास भी नहीं पहुंच पा रही है। अगर हाथी रिहायशी क्षेत्र में पहुंचता है तो वन विभाग लोगों को सचेत करने में नाकाम साबित हो सकता है। इससे कहीं न कहीं लोगों की जान भी जा सकती है।

लाखों खर्च कर मंगाई मशीन, लेकिन चालू नहीं

अब लाखों रुपए खर्च कर दूर देश से मंगाई गई मशीन के काम नहीं करने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इतनी महंगी मशीन चार दिन तक काम क्यों नहीं कर सकी। वन विभाग इसे जल्द सुधारने की बात कह रहा है।

मगर सुधार कैसे होगा क्योंकि कॉलर आईडी तो कबरा हाथी के गले में बांध दी गई है और हाथी का भी कुछ पता नहीं चल रहा है। ऐसे में एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वन विभाग के दावे पूरे होते हैं या फिर वनकर्मी बंद कॉलर आईडी के साथ जंगलों में घूमकर ही हाथी को ढूंढते नजर आएंगे।