सरगुजा में 15 लोगों की जान लेने वाले कबरा कान हाथी को लगेगा सैटेलाइट रेडियो कॉलर, अलर्ट जारी

Chhattisgarh Forest Department Elephant Collar : सरगुजा में 15 जान लेने वाले कबरा कान हाथी को अब सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगेगा, उदयपुर जंगल पहुंचने पर मंत्री ने अलर्ट किया।
Chhattisgarh Forest Department Elephant
छत्तीसगढ़ वन विभाग हाथीसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 15 जान लेने वाले हाथी को लगेगा सैटेलाइट रेडियो कॉलर

  • सरगुजा में दहशत फैलाने वाले कबरा कान हाथी पर शिकंजा

  • उदयपुर जंगल पहुंचा हाथी, ड्रोन से हो रही लगातार निगरानी

  • कबरा कान हाथी से सावधान, मंत्री राजेश अग्रवाल की अपील

  • मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग का बड़ा फैसला

Surguja Elephant Attack : सरगुजा संभाग में दहशत फैलाने वाले कबरा कान हाथी पर अब लगाम लगेगी। वन विभाग ने हाथी को ट्रैंकुलाइज कर सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति दी है। यह हाथी पिछले छह महीने में 15 लोगों की जान ले चुका है। हाथी के उदयपुर जंगल में पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने वीडियो जारी कर लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

सैटेलाइट कॉलर से होगी निगरानी

प्रधान मुख्य वन्यजीव वार्डन (PCCF Wildlife) ने हाथी को बेहोश करने की अनुमति दे दी है। ट्रैंकुलाइज करने के बाद हाथी के गले में सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाया जाएगा। इससे हाथी की लोकेशन और हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सकेगी। सूरजपुर और बलरामपुर वनमंडल को इस अभियान की संयुक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुमकी हाथियों की ली जाएगी मदद

वन विभाग की टीम ने हाथी को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मिशन में वन्यजीव विशेषज्ञों और प्रशिक्षित पशु चिकित्सकों की मदद ली जाएगी। जरूरत पड़ने पर अभियान में प्रशिक्षित कुमकी हाथियों को भी उतारा जा सकता है। रेडियो कॉलर लगने के बाद हर 15 दिन में शासन को रिपोर्ट भेजनी होगी।

उदयपुर जंगल में पहुंचा हाथी

यह हाथी आज सुबह सूरजपुर जिले से निकलकर सरगुजा के उदयपुर जंगल पहुंच गया है। उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में डर है। वन विभाग की टीम ने आज से ही अपना अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल ड्रोन कैमरे की मदद से हाथी के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसकी कुछ ताजा तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Chhattisgarh Forest Department Elephant
रायपुर के विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश हुआ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर

मंत्री ने की सतर्क रहने की अपील

क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल आगे आए हैं। वे अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर आम लोगों से हाथी से दूरी बनाने को कहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

इस मामले में वन मंडलाधिकारी (DFO) लोखनाथ पटेल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अब देखना होगा कि रेडियो कॉलर लगने के बाद निगरानी कितनी असरदार साबित होती है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष पर नियंत्रण लगेगा।

Story by - Sanjay Rajak

Chhattisgarh Forest Department Elephant
बिलासपुर में बेटे की हैवानियत, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग