सूरजपुर के अस्पताल में लटका मिला ताला, गेट पर महिला ने ​दिया बच्चे को जन्म, हुई मौत, दो सस्पेंड

Surajpur News: महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रात करीब 11 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल के गेट पर ताला लगा था और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे।
Surajpur News,chhattisgarh news,
गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(सोर्स नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सूरजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल।

  • रामानुजनगर विकासखंड के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।

  • प्रभारी और स्टाफ नर्स निलंबित।

  • भड़के लोगों ने अस्पताल के गेट पर दिया धरना।

Newborn Dies Gate of Surajpur Government Hospital: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) के बाहर प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पीएससी प्रभारी राजेश पटेल और स्टाफ नर्स प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया है। दोनों के निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे थे और परिजनों सहित ग्रामीणों ने जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Surajpur News,chhattisgarh news,
अनोखा है रायपुर का यह मंदिर, विदेशों से पहुंचते हैं भक्त, दर्शन मात्र से पूरी होती है हर मनोकामना

अस्पताल पहुंचने पर गेट पर लटका था ताला

पूरा मामला रामानुजनगर विकासखंड के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के पवनपुर तलवापारा की रहने वाली गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रात करीब 11 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल के गेट पर ताला लगा था और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे। ऐसे में महिला को अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। हालांकि, नवजात की मौत हो गई।

chhattisgarh news, Surajpur hindi news,
भड़के लोगों ने अस्पताल के गेट पर दिया धरना(सोर्स नवभारत)
Surajpur News,chhattisgarh news,
भिलाई स्टील प्लांट पर भूपेश बघेल के गंभीर आरोप, अडानी गैस डील से बढ़ा राजनीतिक तनाव

नवजात की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों की कथित अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर लेकर गए थे।

स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पीएससी प्रभारी राजेश पटेल और स्टाफ नर्स प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश जारी होने के बाद मामले में विभागीय कार्रवाई की पुष्टि हुई है। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और रात के समय आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com