हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
Chhattisgarh Viral Video: कोरिया जिले में 35 वर्षीय महिला ने पति पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: दिव्या सिंह
पत्नी से हैवानियत की हदें पार करते हुए हैवान पति (सोर्स- सोशल मीडिया)
Woman Brutally Assaulted in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। 35 वर्षीय महिला ने अपने पति पर गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना 14 जून को पंडोपारा गांव में हुई बताई जा रही है। महिला के अनुसार, उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, हाथ बांध दिए और जबरन उसका मुंडन करा दिया। आरोप है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कराया गया।
मारपीट और जबरन मुंडन कराने का आरोप
महिला के मुताबिक, 14 जून की सुबह उसका पति पंडोपारा गांव पहुंचा और उसे घर के बाहर बुलाया। इसके बाद कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने की घटनाएं हुईं। पीड़िता का आरोप है कि उसके हाथ बांधकर कैंची और ब्लेड की मदद से जबरन बाल काटे गए और सिर मुंडवा दिया गया। उसने यह भी दावा किया कि घटना के दौरान उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की कोशिश की गई।
मनु ने अपनी किताब में शुद्ध और स्पष्ट रूप से लिखा है, “महिलाओं को किसी भी कीमत पर स्वतंत्रता नहीं देनी चाहिए, बचपन में पिता के अधीन, शादी के बाद पति के अधीन, पति की मौत के बाद बेटे के अधीन”, एक अन्य ग्रंथ में तो महिला को पशु के समान बताया है और उसको ताड़ना देना चाहिए स्पष्ट रूप… pic.twitter.com/OHv7PGGPv1 — Ravi Parmar (@raviparmarIN) June 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन के चार्जिंग पोर्ट में टेबल फैन चलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पूछा- आखिर यह कैसे संभव है?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
सड़क पर गिरे बेहोश शख्स की ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान, वायरल वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
चरित्र पर संदेह को बताया वजह
महिला का कहना है कि उसका पति लंबे समय से उसके चरित्र पर संदेह करता था और इसी कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला के हाथ-पैर बंधे दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग उसके साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की सभी परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
15 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले उसने सूरजपुर जिले के निवासी जितेंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। दंपति के चार बच्चे हैं, जो वर्तमान में पिता के साथ रह रहे हैं। महिला का आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से उसका पति उससे अलग रह रहा था, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
ये भी पढ़ें- बेटी को मारकर ड्रम में भरा, परदेशीपुरा के ‘हैवान’ पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; जानें पूरा मामला
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई
पीड़िता ने मामले की शिकायत पटना थाने में दर्ज कराई है। वहीं, घटना से जुड़े वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आया। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में दर्ज शिकायत और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
